22 साल का साथ....वेडिंग एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए राजपाल यादव, शेयर की पत्नी की अनदेखी तस्वीरें

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Jun, 2025 12:49 PM

rajpal yadav celebrates 22 years of marriage with wife radha

बॉलीवुड  एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी शादी की 22वीं सालगिराह सेलिब्रेट की। इस दौरान राजपाल ने अपनी पत्नी राधा के साथ एक प्यार भरे मैसेज के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की। राजपाल ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर टोटल चार प्यारी पिक्चर्स...

मुंबई: बॉलीवुड  एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी शादी की 22वीं सालगिराह सेलिब्रेट की। इस दौरान राजपाल ने अपनी पत्नी राधा के साथ एक प्यार भरे मैसेज के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की। राजपाल ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर टोटल चार प्यारी पिक्चर्स पोस्ट की।

PunjabKesari

इन प्यारी सी तस्वीरों के साथ राजपाल यादव ने लिखा-'22 साल का सफर, लेकिन आज भी ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो। राधाजी, आपने हर रिश्ते को इतनी खूबसूरती से निभाया है - पत्नी, मां, बहू... और सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरी सबसे बड़ी ताकत बनकर। यह सफर तुम्हारे बिना कभी पूरा नहीं होता. तुम्हारी मुस्कुराहट, तुम्हारा साथ, तुम्हारी हर बात आज भी मेरे दिल को छू जाती है।'

PunjabKesari

गौरतलब है कि राजपाल यादव की पहली शादी 1992 में हुई थी। लेकिन पहले बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही दुखद घटना घट गई क्योंकि जटिलताओं के कारण उनकी पत्नी का निधन हो गया। सालों बाद फिल्मों में अपना नाम बनाने के बाद उनकी लाइफ में प्यार की एंट्री हुई। राजपाल यादव को राधा यादव में प्यार हुआ और उन्होंने 2003 में उनसे शादी कर ली। एक्टर की 2 बेटियां हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!