‘सीरियस टॉक’ और ‘जी हुजूर’ के बाद समझ आया: filmmaking के लिए सिर्फ जुनून काफी नहीं होता

Edited By Mehak, Updated: 08 Feb, 2026 11:43 AM

rahi debut feature film woh ladki set for australia release on february 17

राही की डेब्यू फीचर फिल्म ‘वो लड़की’ 17 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया में रिलीज़ हो रही है। फिल्म स्वतंत्र रूप से निर्मित है, जिसके को-प्रोड्यूसर देव सिद्धू हैं। राही को पहला आर्थिक सहयोग देव से उनके डिजिटल शोज़ ‘सीरियस टॉक’ और ‘जी हुजूर’ के लिए मिला। सीमित...

मुंबई, 2026 – राही की डेब्यू फीचर फिल्म ‘वो लड़की’ 17 फरवरी को Reading Cinemas – Rouse Hill, ऑस्ट्रेलिया में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का निर्माण और निर्देशन स्वतंत्र स्तर पर किया गया है और इसे युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पंजाब-बेस्ड ऑस्ट्रेलियन देव सिद्धू भी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज़ और मार्केटिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं।

राही ने बताया कि सबसे पहली बार उन्हें अपने डिजिटल शो ‘सीरियस टॉक’ और ‘जी हुजूर’ के लिए आर्थिक समर्थन देव सिद्धू से ही मिला था। इस सहयोग ने उनके पहले स्वतंत्र प्रोजेक्ट्स को वास्तविक रूप दिया और shows उनके करियर के अलग और महत्वपूर्ण अध्याय बन गए। 4–5 साल से देव सिद्धू राही के नियमित client बने और filmmaking के इस सफर का हिस्सा बनते गए, अब film में co-producer के रूप में भी है।

2023 में, भोपाल में रहते हुए राही ने सोचा कि कम खर्च में कुछ long-running digital series बनाई जा सकती हैं। इसी सोच के तहत उन्होंने ‘सीरियस टॉक’ बनाया और जनवरी 2023 में YouTube पर रिलीज़ किया, जिसमें वे हर एपिसोड में अलग-अलग व्यक्तित्व में दिखाई दिए और मेज़बानी के साथ-साथ विभिन्न किरदार निभाए। इसके बाद राही ने सिटकॉम ‘जी हुजूर’ बनाया और मार्च 2023 में रिलीज़ किया, जो ऑफिस-ऑफिस पर आधारित था और जिसमें वे हर एपिसोड में दो अलग-अलग किरदार निभाते नजर आए। दोनों series सीमित संसाधनों और आर्थिक दबाव के चलते केवल दो-दो एपिसोड तक ही जारी रह सके।

PunjabKesari

इन दोनों series में राही ने मुख्य किरदारों के माध्यम से अपनी versatility दिखाई। ‘सीरियस टॉक’ में उनका पहला एपिसोड का किरदार Kunj Bihari था, जबकि दूसरे एपिसोड में उन्होंने Pakistani का रोल निभाया। हर एपिसोड में अलग-अलग व्यक्तित्व, accents और expressions के साथ राही ने satire और observational humor का प्रयोग किया, दर्शकों के सामने कॉमिक timing और mimicry का अनोखा मिश्रण पेश किया।

वहीं, ‘जी हुजूर’ में राही ने दो मुख्य किरदार निभाए। Dada Bhai एक continuity character था—एक ऑफिस के वरिष्ठ, पुराने ढर्रे वाले अधिकारी, जो अपनी rigid तरीके और over-the-top seriousness के कारण हास्य पैदा करता था। दूसरी तरफ, Gumogh Teth पहली एपिसोड में और दूसरी एपिसोड में Ghunghroo Baba के रूप में दिखाई दिए—युवा, impulsive और quirky किरदार, जो situational comedy और physical humor के जरिए कहानी में हल्कापन और energy लाता था। इन किरदारों के बीच राही की कॉमिक timing, voice modulation और expressions ने शो की हास्यात्मक गहराई बढ़ाई और दर्शकों के लिए character-driven entertainment का अनुभव बनाया।

PunjabKesari

इन projects में राही को हर स्तर पर struggle का सामना करना पड़ा—writing, shooting, acting, editing, marketing और release—सब कुछ अकेले संभालना था। टीम को manage करना भी कठिन था, क्योंकि सभी के पास अनुभव नहीं था, और emotional clashes भी अक्सर सामने आते थे। इन चुनौतियों के बीच राही ने सबसे बड़ी सीख पाई—filmmaking में सिर्फ जुनून पर्याप्त नहीं होता। अच्छा filmmaking करने के लिए effort, money, time और patience की जरूरत होती है।

‘सीरियस टॉक’ और ‘जी हुजूर’ ने राही के लिए एक लंबी यात्रा की नींव तैयार की। इन shows के दौरान मिली वित्तीय, emotional और creative अनुभवों ने उन्हें ready किया कि कैसे अपने independent vision को बड़े canvas पर ले जाया जा सकता है। आज, ‘वो लड़की’ उसी यात्रा का नतीजा है—एक independent film, जिसमें राही lead role में हैं और जिसने digital experimentation से लेकर cinema release तक के सफर को पूरा किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!