Edited By suman prajapati, Updated: 01 Dec, 2024 11:59 AM
एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड हैं, जो अपनी क्यूटनेस से हमेशा फैंस का दिल जीतती हैं। बीते शनिवार कपल अपनी बेटी के साथ मुंबई एफसी का फुटबॉल मुकाबला देखने पहुंचा। इस दौरान रणबीर अपनी बेटी संग ट्यूनिंग...
मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड हैं, जो अपनी क्यूटनेस से हमेशा फैंस का दिल जीतती हैं। बीते शनिवार कपल अपनी बेटी के साथ मुंबई एफसी का फुटबॉल मुकाबला देखने पहुंचा। इस दौरान रणबीर अपनी बेटी संग ट्यूनिंग करते दिखे। वहीं, राहा की मम्मी संग भी जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को ममिली। मैच के ग्राउंड से कपल का बेटी संग ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
सामने आए वीडियो में अपनी मां आलिया की गोद में खेलती और आगे की ओर देखती नजर आ रही हैं। इसके बाद वो अपने पापा रणबीर की गोद में नजर आती हैं। इस दौरान राहा अपने पिता संग ट्विनिंग करते हुए अपनी प्यारी जर्सी से सभी का ध्यान आकर्षित करती हैं। रणबीर और आलिया को अपनी टीम के लिए चीयर करते देखा गया, जबकि राहा मुस्कुराती और टीम मुंबई एफसी के इन्फ्लेटेबल बैटन के साथ खेलती दिखी। इस दौरान राहा अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीतती दिखी। यूजर्स कमेंट कर राहा की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 2022 में राहा कपूर को जन्म दिया था। वह अब 2 साल की हो गई है।
वहीं, काम की बात करें तो आलिया को आखिरी बार जिगरा में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। दूसरी तरफ रणबीर आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आए थे। अब रणबीर और आलिया फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं, जो 2026 में रिलीज होगी।