जब न्यूड होकर समंदर के किनारे दौड़ लगाकर सुर्खियों में आई थीं 'प्रोतिमा बेदी'

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Oct, 2017 06:02 PM

protima bedi birthday special

एक्ट्रैस पूजा बेदी की मां और कबीर बेदी की पत्नी प्रोतिमा बेदी अगर आज हमारे बीच होती तो वह आज अपना 69वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही होती। पेशे से ओडेशी डांसर प्रोतिमा बेदी ने सिनेब्लिड्ज मैगेजीन के लिए मुंबई के जुहु बीच पर ऐसी दौड़ लगाई थी कि वो...

मुंबई: एक्ट्रैस पूजा बेदी की मां और कबीर बेदी की पत्नी प्रोतिमा बेदी अगर आज हमारे बीच होती तो वह आज अपना 69वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही होती। पेशे से ओडेशी डांसर प्रोतिमा बेदी ने सिनेब्लिड्ज मैगेजीन के लिए मुंबई के जुहु बीच पर ऐसी दौड़ लगाई थी कि वो सुर्खियों में आ गईं थीं। वे एक मैगजीन के कैम्पेन के लिए मुंबई बीच पर बिना कपड़ों के दौड़ पड़ी थीं।

PunjabKesari

दिल्ली की रहने वाली प्रोतिमा बेदी ने कॉलेज की पढ़ाई समाप्त करते ही 1970 में मॉडलिंग शुरू की थी। उनका परिवार इस पेशे के खिलाफ था लेकिन उन्होंने किसी की न सुनते हुए इसको चुना और सफलता हासिल की।

PunjabKesari

1974 में सिनेब्लिड्ज मैगेजीन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू बीच पर न्यूड दौड़ लगाई थी। इस साहसी जुनून ने उन्हें एक बड़ी खबर बना दिया। प्रोतिमा बेदी की जिंदगी विवादों और उलझनों से घिरी रही। उन्होंने कई लोगों के साथ अफेयर किया जिसमें पंडित जसराज से लेकर विजयपथ सिंघानिया तक शामिल थे।

PunjabKesari

बता दें कि प्रोतिमा ने इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम मैन कबीर बेदी से प्यार किया। वो शादी से पहले कबीर बेदी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं। ये रिश्ता भी उनके परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं था। 1969 में उन्होंने कबीर बेदी से शादी कर ली थी। हालांकि 1978 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों के दो बच्चे हैं, पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी।

PunjabKesari

1997 में बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद प्रोतिमा ने अपने आप को समाज से दूर कर लिया और अकेले रहने लगीं। उनकी मौत भी एक रहस्यमयी घटना बनकर रह गई। 1998 में 18 अगस्त को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन में उनकी मौत हो गई।
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!