Edited By suman prajapati, Updated: 08 Dec, 2022 01:02 PM

भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका पंडित चकाचौंध भरी दुनिया को त्याग कर खुद को कृष्ण भक्ति में समर्पित कर दिया है। अब उनके इंस्टाग्राम पर आपको बोल्ड नहीं, बल्कि भगवान के रंग में रंगी प्रियंका की तस्वीरें देखने को मिलेंगी।
बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका पंडित चकाचौंध भरी दुनिया को त्याग कर खुद को कृष्ण भक्ति में समर्पित कर दिया है। अब उनके इंस्टाग्राम पर आपको बोल्ड नहीं, बल्कि भगवान के रंग में रंगी प्रियंका की तस्वीरें देखने को मिलेंगी।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं। वीडियोज में एक्ट्रेस कृष्ण जी की आराधना करती दिख रही हैं। फैंस को प्रियंका का ये अवतार खूब पसंद आ रहा है और वह कमेंट कर इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वहीं कई एक्ट्रेस का ये अंदाज देखकर हैरान भी हो रहे है कि भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस इतनी बड़ी कृष्ण भक्त भी हो सकती हैं।

बता दें पिछले दिनों प्रियंका पंडित का एक वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने एमएमएस (MMS) बताया था। इस क्लिप की वजह से एक्ट्रेस खूब ट्रोल हुई थीं।