Priyanka April photo-dump:ऋतिक-सबा संग निकयांका की आउटिंग, परी बनी मालती मैरी ने चुराई लाइमलाइट

Edited By Smita Sharma, Updated: 14 Apr, 2025 05:06 PM

priyanka april dump has nick jonas hrithik malti steals show fairy costume

'देसी गर्ल' यानि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर "April so far" कैप्शन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की  जिसमें उनके पति निक जोनस, बेटी...

लंदन:: 'देसी गर्ल' यानि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर "April so far" कैप्शन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की  जिसमें उनके पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी, ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की झलकियां हैं।​

PunjabKesari

प्रियंका और निक ने न्यूयॉर्क में ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने निक जोनस के ब्रॉडवे शो 'The Last Five Years' का आनंद लिया और एक डबल डेट नाइट का हिस्सा बने। इस मुलाकात की तस्वीरों में सोफी चौधरी भी नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

इस पोस्ट में सबसे खास तस्वीरें मालती मैरी की हैं, जो हरे रंग की परी पोशाक में बेहद प्यारी लग रही हैं। उनकी पीठ पर लगे परी के पंख और खुशमिजाज मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया। एक तस्वीर में वह बेकिंग ओवन के पास बैठी कुकीज़ बनते हुए देख रही हैं जबकि दूसरी में वह पार्क में आइसक्रीम का आनंद ले रही हैं।​

PunjabKesari

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा 'कृष 4' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आ सकती हैं। इससे पहले दोनों 'कृष' और 'कृष 3' में साथ काम कर चुके हैं। ​ 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!