जन्म के 5 महीने बाद प्रीति ने शेयर की जुड़वा बच्चों की पहली तस्वीर, मम्मी की बाहों में जिया तो नानी की गोद में दिखे जय

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 May, 2022 03:12 PM

preity zinta share adorable picture of her twins jai gia on mothers day

बाॅलीवुड की डिंपल गर्ल यानि एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के घर बीते साल नवंबर में जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी। प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ सेरोगेसी के जरिए एक बेटे और बेटी के पेरेंट्स बने। कपल ने अपने बेटी का नाम जिया जिंटा गुडइनफ और बेटे का नाम...

मुंबई: बाॅलीवुड की डिंपल गर्ल यानि एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के घर बीते साल नवंबर में जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी। प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ सेरोगेसी के जरिए एक बेटे और बेटी के पेरेंट्स बने। कपल ने अपने बेटी का नाम जिया जिंटा गुडइनफ और बेटे का नाम जय जिंटा गुडइनफ रखा है। वैसे तो प्रीति अक्सर अपने बच्चों से जुड़ी को ना कोई अपडेट शेयर करती रहती हैं लेकिन उन्होंने अब तक अपनी बेटी और बेटे की तस्वीर शेयर नहीं की थी।

PunjabKesari

वहीं अब जुड़वा बच्चों के जन्म के 5 महीने बाद प्रीति ने पहली बार जिया और जय की पूरी तस्वीर शेयर की हैं। प्रीति ने मदर डे के खास मौके पर अपने बच्चों से फैंस को रूबरू करवाया। शेयर की इस तस्वीर में एक्ट्रेस के दोनों बच्चों का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन फैंस फिर भी उनकी फोटो पर प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीर में जिया जहां मां प्रीति से लिपटी दिख रही हैं।

PunjabKesari

वहीं जय नानी मां की गोद में नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो जिया प्रिंटिड टाॅप और ऑरेंज कलर की नेट स्कर्ट में क्यूट लग रही हैं। जिया ने अपने सिर पर प्यारा से हेयरबैंड लगा रखा है। वहीं जय चेक आउटफिट में क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ प्रीति ने लिखा-'मुझे कभी समझ नहीं आया कि मेरी मां लगातार मेरे में  बारे में इतना चिंतित और मैं कहां हूं इस बारे में जानने के लिए क्यों चिंतित रहती थी जब मैं टीनेजर थी और मां बनने तक। अब मैं इसे समझने लगा हूँ। पहले अपने बारे में सोचने से लेकर अपने बच्चों को पहले रखना सीखने तक मैं यह समझने लगी हूँ कि मातृत्व क्या होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

 

यह सुंदर, सशक्त और थोड़ा डरावना है। मुझे उम्मीद है कि मेरे बच्चे मेरी मां की तुलना में मेरे प्रति अधिक संवेदनशील और सराहना करते हैं। चाहे जो भी हो मैं अपने बच्चों से अधिक प्यार करना और सभी माताओं की तरह कम उम्मीद करना सीखूंगी और वह सब कुछ करूंगी जो मैं कर सकती हूं, इसलिए वे बड़े होकर खुद के सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनें ❤️ सभी माताओं को हैप्पी मदर्स डे - आज, कल और हर रोज ढेर सारा प्यार और रोशनी।'

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

प्रीति जिंटा और पति जीन गुडइनफ ने साल 2016 में फरवरी के महीने शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद अब कपल को सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने का आशीर्वाद मिला। प्रीति ने 18 नवंबर को पोस्ट शेयर कर लिखा-सबको मेरा नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक बड़ी खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इस समय कृतज्ञता और प्यार से भर गए हैं। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!