होमटाउन पहुंची प्रीति जिंटा ने ताज़ा की पुरानी यादें, पहाड़न बन चूल्हे में खाना बनाती आई नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 13 May, 2023 04:56 PM

preity zinta seen cooking food in chulha shares photos

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों IPL टीम पंजाब किंग्स को सपॉर्ट करने के लिए इंडिया आई हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अपने होम टाउन में फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और अपनी पुरानी यादों को फिर से ताज़ा कर रही हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस परिवार के...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों IPL टीम पंजाब किंग्स को सपॉर्ट करने के लिए इंडिया आई हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अपने होम टाउन में फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और अपनी पुरानी यादों को फिर से ताज़ा कर रही हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस परिवार के साथ शिमला-हिमाचल प्रदेश में हाटेश्वरी माता मंदिर के दर्शन करने पहुंची थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने घर में चूल्हा में आग फूंकती हुई नजर आईं। इसे लेकर उन्होंने खास पोस्ट भी लिखा, जो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari

 

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह चूल्हे में आग जलाती और खाना बनाती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस पहाड़ी लुक देखने को मिल रहा है। सलवार सूट के साथ एक्ट्रेस ने सिर पर धाटू बांधा हुआ है।

PunjabKesari


इन तस्वीरों को शेयर कर प्रीति ने कैप्शन में लिखा- ''पुरानी यादों को फिर से जी रहे हैं और नई यादें बना रहे हैं। सारी कार्रवाई पहाड़ी घरों में रसोई के इर्द-गिर्द घूमती है। यहां मैं आग जलाने की कोशिश कर रही हूं और शायद ही कभी इस्तेमाल किए गअ पुराने स्कूल के चूल्हे को जीवंत करने की कोशिश कर रही हूं।'' एक्ट्रेस का ये पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


बता दें, प्रीति जिंटा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। पहाड़ों में एक्ट्रेस ने साल 2016 में खुद से 10 साल छोटे बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की थी और फिर कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गईं। साल 2021 में प्रीति और गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिये जुड़वां बच्चों का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने जय और जिया रखा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!