पहली दीवाली: पति और फैमिली संग आलिया ने धूमधाम से मनाई दीवाली, पिंक सूट में बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Oct, 2022 08:30 AM

parents to be alia ranbir celebrate their first diwali after shadi with family

24 अक्टूबर को देश भर में दीपावली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया।  इस समय आम जन से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स तक सभी अपने-अपने घरों में दीवाली का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। दीवाली का त्योहार रोशनी के साथ हर किसी के जीवन मेंढेर सारी खुशियां भी लेकर...

मुंबई: 24 अक्टूबर को देश भर में दीपावली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया।  इस समय आम जन से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स तक सभी अपने-अपने घरों में दीवाली का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। दीवाली का त्योहार रोशनी के साथ हर किसी के जीवन मेंढेर सारी खुशियां भी लेकर आता है। खासकर बी-टाउन के क्यूट कपल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के लिए। आलिया और रणबीर की शादी के बाद ये पहली दीवाली है।

PunjabKesari

इसके साथ ही दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। ऐसे में कपूर फैमिली के लिए ये दीवाली बेहद खास थी। 'माॅम टू बी' आलिया ने पति और फैमली दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट कर रही हैं, जिसकी तस्वीर उनकी सासू मां नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।पहली तस्वीर में कपल फैमिली संग पूजा करता दिख रहा है। इस तस्वीर में रणबीर-आलिया के अलावा नीतू कपूर, एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट नजर आ रही हैं लेकिन हमारा सबसे ज्यादा ध्यान रणबीर और आलिया ने खींचा।

PunjabKesari

तस्वीर में रणबीर जहां ब्लैक कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में नीतू कपूर आरती करती दिख रही हैं। वहीं रणबीर पूजा के दौरान घंटी बजाते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर सेल्फी है जिसमें सारा परिवार खुशी-खुशी पोज दे रहा है।  तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी दीवाली ।'

PunjabKesari

इससे पहले आलिया ने दीवाली पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक में आलिया की पिछली दीवाली  की तस्वीर है और दूसरी उनकी लेटेस्ट दीवाली  वाली तस्वीर है।दूसरी तस्वीर में आलिया बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और चेहरे पर थोड़ी सी मस्ती भी है। आलिया ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा- 'हैप्पी दीवाली मेरी थ्रौबैक तस्वीरों के साथ क्योंकि अभी की दिवाली तो मैं बेड पर बिता रही हूं।'

 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को उनके मुंबई वाले घर पर धूमधाम से हुई थी। आलिया भट्ट ने जून में अपनी सोनोग्राफी की तस्वीर शेयर कर फैन्स को बताया कि वह मां बनने वाली हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!