नहीं रहे 'पद्मश्री' सहाय पांडे, कमर में मृदंग और पैरों में घुंघरू बांध जापान-फ्रांस तक को नचाया

Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Apr, 2025 02:23 PM

noted folk dancer padma shri ram sahay panday dies at 92

मनोरंजन जगत से एक और दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि फेमस राई नर्तक पद्मश्री रामसहाय पांडे का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे लंबे समय से उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।


मुंबई: मनोरंजन जगत से एक और दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि फेमस राई नर्तक पद्मश्री रामसहाय पांडे का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे लंबे समय से उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।रामसहाय पांडे ने 12 साल की छोटी उम्र से ही राई नृत्य करना शुरू कर दिया था। बुंदेलखंड को पिछड़ा इलाका माना जाता था। शुरुआत में इस नृत्य को ज्यादा पहचान नहीं मिली लेकिन रामसहाय पांडे ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी मेहनत से राई नृत्य को पूरी दुनिया में पहुंचाया।

PunjabKesari

 

रामसहाय पांडे कद में छोटे थे, लेकिन राई नृत्य में उनका कोई मुकाबला नहीं था। जब वे कमर में मृदंग बांधकर नाचते थे, तो लोग हैरान रह जाते थे। उन्होंने जापान, हंगरी, फ्रांस, मॉरिसस जैसे कई बड़े देशों में राई नृत्य का प्रदर्शन किया। 

PunjabKesari


राम सहाय पांडे ने मृदंग की लय पर प्रस्तुत होने वाले पारंपरिक राई लोकनृत्य को नई पहचान दिलाई। करीब 60 सालों तक उन्होंने इस डांस को सहेजा, संवारा और लोगों तक पहुंचाया। उनके योगदान से राई बुंदेलखंड के गांवों से निकलकर देश-दुनिया में पहचानी जाने लगी। साल 2022 में उन्हें राई नृत्य में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सरकार ने उनके योगदान के लिएउन्हें देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ दिया। इससे पहले भी उन्हें कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!