माथे पर लगी चोट के कारण निशा रावल को करवानी पड़ी सर्जरी,दोस्त ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा-'सिर पर टांके लगे हैं'

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Jun, 2021 07:59 AM

nisha rawal undergo surgery after injury friend gave her health update

ये रिश्ता क्या कहलता है'' फेम करण मेहरा इन दिनों पत्नी निशा रावल आपसी झगड़ों को लेकर विवादों में हैं। दोनों एक दूसरे पर कई आरोप लगा रहे हैं। निशा ने आरोप लगाया था कि करण ने उनका सिर दीवार पर फोड़ दिया था। वहीं निशा के दोस्तों ने भी उनकी एक तस्वीर...

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलता है' फेम करण मेहरा इन दिनों पत्नी निशा रावल आपसी झगड़ों को लेकर विवादों में हैं। दोनों एक दूसरे पर कई आरोप लगा रहे हैं। निशा ने आरोप लगाया था कि करण ने उनका सिर दीवार पर फोड़ दिया था। वहीं निशा के दोस्तों ने भी उनकी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका चेहरा बुरी तरह जख्मी दिख रहा था। उनके चेहरे से खून टपक रहा है और कई जगह खरोंच के निशान थे।

PunjabKesari

इसी चोट की वजह से निशा को सर्जरी करवानी पड़ी। वहीं अब निशा की सर्जरी हो गई है। उनके दोस्त और फैशन डिजाइनर रोहित ने सर्जरी के बाद निशा की हालत की अपडेट दी है।

PunjabKesari

 

मीडिया से बातचीत में रोहित वर्मा ने बताया- 'निशा की तबीयत अब ठीक है। वह हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी है। वह अपने घर पर अब आराम कर रही है। उसकी सर्जरी अच्छी गई और उसे प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। निशा के सिर पर टांके लगे हैं लेकिन डॉक्टर्स के सही इलाज से हालत में सुधार हो रहा है।'

PunjabKesari

इस मामले में टीवी के कई जानमाने सेलेब्स ने अबतक अपनी प्रतिक्रिया दी है। अधिकतर लोग निश समर्थन में हैं। हालांकि, करण मेहरा का इस पूरे विवाद पर अलग ही बयान है। उनका कहना है कि निशा ने उनके खिलाफ एक झूठी कहानी रची है और खुद अपने को दीवार पर पटक दिया था ताकि उनपर डॉमेस्टिक वायलेंस का केस कर सकें।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!