खुला आसमां...मिलियन डाॅलर स्माइल..आलिया के चेहरे पर दिखा न्यू मम्मी का ग्लो,बहन शाहीन संग एक्ट्रेस की इस तस्वीर ने जीता दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Nov, 2022 08:39 AM

mumma alia bhatt glow as she poses with sister shaheen bhatt

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को एंजाॅय कर रही हैं। 6 नवंबर को उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपनी पहले बच्चे का स्वागत किया। आलिया एक प्यारी सी बेटी की मां बनी। नए माता-पिता ने अभी तक अपने मंचकिन की ना तो झलक शेयर की है...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के बेस्ट फेज को एंजाॅय कर रही हैं। 6 नवंबर को उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपनी पहले बच्चे का स्वागत किया। आलिया एक प्यारी सी बेटी की मां बनी। नए माता-पिता ने अभी तक अपने मंचकिन की ना तो झलक शेयर की है और ना ही नाम का खुलासा किया है। फैंस बेसब्री से कपूर खानदान की प्रिसेंस की झलक का इंतजार कर रहे हैं।

PunjabKesari

इसी बीच न्यू माॅम आलिया की एक प्यारी सी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने शेयर किया है।  कैमरे का एंगल नीचे से रखा गया है, जिसमें पीछे आसमान नजर आ रहा है। सामने आई तस्वीर में आलिया बहन के साथ खुले आसमान के नीचे मिलियन डॉलर स्माइल देती दख रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीर में आलिया टाई-डाई टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं और उनके बाल बन में बंधे हुए हैं। दूसरी ओर, शाहीन खुले बालों वाली नारंगी जैकेट पहने नजर आ रही हैं। आलिया-शाहीन की ये तस्वीर जिंदगी से भरा हुआ है और उनके चेहरे की खुशी अलग ही मैसेज दे रही है।  इसके साथ शाहीन ने हार्ट और ड्रम इमोजी शेयर की है यानी प्यार और जश्न का माहौल इस समय घर में है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shaheen Bhatt (@shaheenb)

शाहीन की यह तस्वीर बता रहा है कि इस समय भट्ट और कपूर परिवार में खुशियां छाई हुई हैं।बेबी के आने के बाद से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है।

 

PunjabKesari

रणबीर आलिया ने इस साल की शुरुआत में अप्रैल में शादी की थी।जून में उन्होंने आलिया ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की। वहीं नवंबर की शुरुआत में कपल एक प्रिसेंस के मम्मी पापा बन गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!