Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Mar, 2022 11:57 AM

''ये रिश्ता क्या कहलाता'' फेम मोहिना कुमारी सिंह इन दिनों अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों यानि प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। मोहिना अप्रैल में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। माॅम टू बी मोहिना इस समय मुंबई में हैं...
मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम मोहिना कुमारी सिंह इन दिनों अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों यानि प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। मोहिना अप्रैल में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। माॅम टू बी मोहिना इस समय मुंबई में हैं और सख्त डाइट, फिटनेस रूटीन के साथ अपना ख्याल रख रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अपनी फिट एंड फाइन प्रेग्नेंसी रूटीन के बारे में बताया।
इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि कि कैसे उसकी सास ने एक पंडित जी को रोका था जो मोहिना के लिए एक लड़का होने की प्रार्थना कर रहे थे। मोहिना ने कहा कि जहां समाज और सास-ससुर, एक प्रेग्नेंट महिला से एक बेटे की उम्मीद करते हैं, वहीं इस मामले में मैं काफी लकी हैं, क्योंकि सास-ससुर को एक पोती का सुख चाहिए।

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा था-''मुझे बुरा लगता है जब लोग कहते हैं कि बेटा हो। हाल ही में हमने घर पर पूजा की और पंडित जी ने मेरे सास-ससुर को कहते रहे कि बहुत सारे बेटे हो। पंडित जी की ये बातें सुन मेरी सास ने उन्होंने रोका और कहा-'मुझे बेटी चाहिए!' मुझे वास्तव में अपनी सास पर गर्व है।''

मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी। मोहिना और सुयश की शादी को दो साल से अधिक का समय बीत चुका है और अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में एक बेबी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। 16 फरवरी 2022 को मोहिना कुमारी ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।