सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुन उड़े मिलिंद गाबा के होश, बोले 'मैं अदर से हिल गया हूं'

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Sep, 2021 05:17 PM

millind gaba shocked by the demise of siddharth shukla

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं और अब भी उनकी यादों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सिद्धार्थ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई वीडियोज-तस्वीरें वायरल हो रहे हैं और उन्हें लेकर कई तरह के खुलासे भी हुए...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं और अब भी उनकी यादों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सिद्धार्थ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े कई वीडियोज-तस्वीरें वायरल हो रहे हैं और उन्हें लेकर कई तरह के खुलासे भी हुए हैं। हाल ही में एक्टर मिलिंद गाबा ने सिद्धार्त की मौत पर दुख ज़ाहिर किया है और कहा है कि ये खबर उनके लिए एक गहरे सदमे जैसा है। 

PunjabKesari


दरअसल, जब सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हुई थी उस वक्त मिलिंद बिग बॉस ओटीटी हाउस में थे, घर से बाहर आने के बाद उन्हें इस खबर के बारे में पता चला, जिसके बाद वह बहुत दुखी हुए। 


View this post on Instagram

A post shared by MusicMG🦉 (@millindgaba)

मीडिया से बात करते हुए मिलिंद ने बताया, ‘जब मैं बाहर आया और मुझ सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला तो मैं अदर से हिल गया। ये मेरे लिए बहुत बड़ा शॉक था। मैं अब तक इस न्यूज़ से उबर नहीं पा रहा हूं। मैं इसे एक्सेप्ट नहीं कर पा रहा, न ही मुझमे इतनी हिम्मत के मैं इस बात को मान सकूं। जो भी हुआ वो बहुत गलत हुआ, ये नहीं होना चाहिए था...बहुत गलत हुआ और जब मैंने सुना कि सिद्धार्थ का निधन किस तरह हुआ...शहनाज़ की गोदी में उनका सिर रखा हुआ था, मेरा दिल टूट गया। ये बहुत बड़ा धक्का है’।

PunjabKesari

 

मिलिंद ने आगे कहा कि सिद्धार्थ को देखकर उन्हें अपने बड़े भाई की तरह महसूस होता था। जब वो शो में आए थे तब उनका औरा ही अलग था बहुत पॉजीटिव माहौल हो गया था। 


गाबा ने कहा, ‘मैं उनको अपनी सारी दुआएं देता हूं, माता रानी उनकी आत्मा को शांति दे। मैं जानता हूं कि अब वो हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन वो हमेशा हमारे दिल मे रहेंगे। उन्होंने बिग बॉस के जरिए बहुत लोग कमाए हैं, मैं ख़ुद उनका बहुत बड़ा फैन हूं’।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!