कन्या के रूप में घर आईं मां दुर्गा: नवरात्रि के पहले दिन पिता बनेअर्पित रांका,शानदार अंदाज से किया लक्ष्मी का स्वागत

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Oct, 2021 09:22 AM

mahabharat fame arpit ranka welcome baby girl on first day of navratri

इस समय पूरे देश में नवरात्रि की धूमधाम है। हर कोई मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगा है। इन शुभ दिनों में अगर किसी के घर में नन्हीं देवी का आगमन हो जाए तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। हाल ही में महाभारत फेम अर्पित रांका के घर नन्हीं परी की...

मुंबई: इस समय पूरे देश में नवरात्रि की धूमधाम है। हर कोई मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगा है। इन शुभ दिनों में अगर किसी के घर में नन्हीं देवी का आगमन हो जाए तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। हाल ही में महाभारत फेम अर्पित रांका के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। अर्पित रांका की पत्नी निधि ने नवरात्रि के पहले दिन यानि 7 अक्टूबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

PunjabKesari

नवरात्रि पर मां देवी के अवतार में आईं इस नन्हीं परी के आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। अर्पित रांका ने एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।

PunjabKesari

उन्होंने पोस्ट में लिखा-नन्हें नन्हें कदमों से मां आई मेरे द्वार,नवरात्रि के प्रथम दिन माता जी के आशीर्वाद से मुझे आज पुत्री का पिता बनने का अवसर मिला है। नवरात्रि के शुभ अकवर पर हमारे घर कन्या नहीं साक्षत देवी के रूप में मां पधारी है। 

PunjabKesari

शानदार अंदाज से किया लक्ष्मी का स्वागत

एक्टर ने परिवार के साथ मिल शानदार अंदाज से नन्हीं परी का स्वागत किया। बाहों में नन्हीं को लिए जब घर पहुंचा तो उन्होंने एक कपड़े पर लाडली के पैरों के छाप ली। इसके बाद आरती उतार पर लाडो संग एंट्री की। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari
अर्पित रांका ने कुछ साल डेट करने के बाद निधि सोमानी  संग 2012 में शादी रचाई थी। कपल 27 सितंबर, 2016 को एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बना। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो अर्पित रांका महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाकर फेमस हुए थे।  उन्हें आखिरी बार देवी आदि पराशक्ति में देखा गया था। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!