गयाजी में 'महाभारत' के 'दुर्योधन' पुनीत इस्सर ने किया पाकिस्तानी पूर्वजों का पिंडदान, पत्नी संग पूरे विधि-विधान से की पूजा

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Sep, 2025 09:12 AM

mahabharat duryodhan puneet issar performs pind daan with wife in gaya

पितृपक्ष के 15 दिन हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह काल विशेष रूप से पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए होता है। पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं।इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत...

मुंबई: पितृपक्ष के 15 दिन हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है।  यह काल विशेष रूप से पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए होता है।  पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं।इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से हो चुकी है और यह लगभग 15 दिनों तक चलेगा।

PunjabKesari

पितृपक्ष का समापन 21 सितंबर 2025 को अमावस्या के साथ होगा। हाल ही में महाभारत' सीरियल में 'दुर्योधन' का रोल करने वाले एक्टर पुनीत इस्सर (बिहार के पितृपक्ष मेला में) गया जी पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पाकिस्तानी पूर्वजों समेत समस्त पितरों का पिंडदान किया। इस मौके पर उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं।

PunjabKesari

उन्होंने गयाजी के विष्णुपद अक्षय वट में पिंडदान किया। इस संबंध में पशुपति दाढ़ी वाला ने बताया कि पुनीत इस्सर ने अपनी पत्नी दीपावली इस्सर संग गयाजी में पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान तर्पण किया। 

PunjabKesari

 

उनके पूर्वज पाकिस्तान के पंजाबी रावलपिंडी रहते थे। फल्गु नदी, और साथ में विष्णुपद एवं अक्षयवट पर उन्होंने पिंडदान किए। साथ में इनके साले साहब सत्यजीत पूरी के पूर्वज गुजरांवाला पाकिस्तान पंजाब से थे। उन्हें विष्णु चरण का विग्रह रूप का प्रतीक चिन्ह देकर गयाजी की गरिमा एवं इतिहास बताया। कार्यक्रम से बहुत प्रसन्न थे और उन्होंने प्रशासन एवं बिहार सरकार की तारीफ भी की।

PunjabKesari

पिंडदान के बाद पुनीत इस्सर ने पितृपक्ष मेले में की गई व्यवस्था की सराहना की।उन्होंने कहा कि गयाजी विश्वभर में पिंडदान के लिए विख्यात है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार और प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किए हैं।इस दौरान उन्होंने कहा कि गयाजी आकर उन्हें आध्यात्मिक संतोष और शांति की अनुभूति हुई। 

PunjabKesari

 उन्होंने कहा मैं निःशब्द रह गया। बिहार के बारे में जो भी सुना था।उससे विपरीत पाया। इतनी बढ़िया व्यवस्था। आप रास्ते कहिए या अन्य सुविधाएं, बिहार पहले जैसा बिहार नहीं है। मैं हवाई अड्डे से यहां मेला क्षेत्र आया। सभी जगह व्यवस्थाएं अच्छी नजर आई।

बता दें कि हर साल पितृपक्ष में देश के कई जाने माने हस्तियां गयाजी पहुंचकर पिंडदान करती हें। पिछले कुछ वर्षो की बात करें तो पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संजय दत्त, बिहार के पूर्व राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक पहुंचे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!