अनुराग कश्यप के बॉलीवुड से तंग आकर मुंबई छोड़ने पर 'छावा' के डायरेक्टर ने किया रिएक्ट- बेशक चले जाओ, कोई जबरदस्ती नहीं

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Jun, 2025 03:34 PM

laxman utekar reacts on anurag kashyap leaving mumbai fed up with bollywood

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कुछ दिनों पहले बॉलीवुड से तंग आकर मुंबई छोड़ दिया था। उन्होंने ये ऐलान करते हुए कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री का माहौल अब बहुत जहरीला हो गया है। हर कोई 500 या 800 करोड़ की फिल्म बनाने की होड़ में है।...

मुंबई. हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कुछ दिनों पहले बॉलीवुड से तंग आकर मुंबई छोड़ दिया था। उन्होंने ये ऐलान करते हुए कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री का माहौल अब बहुत जहरीला हो गया है। हर कोई 500 या 800 करोड़ की फिल्म बनाने की होड़ में है। रचनात्मकता कहीं खो गई है। शहर सिर्फ इमारतों से नहीं, बल्कि वहां के लोगों से बनता है। लेकिन यहां लोग आपको नीचे खींचते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म की भी आलोचना की थी। वहीं, इस पर अब 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि अनुराग कश्यप की सेंसिबिलिटी नहीं कि वह दर्शकों का टेस्ट स्वीकार कर सकें।  
    


हाल ही में एक इंटरव्यू में लक्ष्मण उतेकर से जब अनुराग कश्यप के इस बयान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- 'चले जाओ छोड़कर, बेशक चले जाओ, कोई जबरदस्ती नहीं कर रहा है। देखिए, ये इंडस्ट्री ऐसी है कि आपको मेंटली और क्रिएटिवली खुश रहना होगा, तभी हम एक बेहतरीन फिल्म बना सकते हैं। अगर आपका मन नहीं है यहां रहने का तो आप बेहतरीन फिल्म कैसे बनाएंगे? आप चले जाओ, इसे अच्छा।'

PunjabKesari

लक्ष्मण ने आगे कहा कि अनुराग कश्यप यह कहने में गलत हैं कि दर्शकों में कोई संवेदनशीलता नहीं है। वह बोले, 'वो गलत बोल रहे हैं जब वो कहते हैं कि दर्शकों में उनकी फिल्म को स्वीकार करने की क्षमता नहीं है। बल्कि उनमें क्षमता नहीं है दर्शकों के टेस्ट को स्वीकार करने की। आज 700-800 करोड़ तक का बिजनेस कर रही हैं फिल्में। आप कैसे कह सकते हैं कि सिनेमा मर रहा है?'
लक्ष्मण उतेकर ने कहा, 'आप कलेक्शन तो देखो 'बाहुबली' का, 'आरआरआर' का, 'पुष्पा' का...1200 करोड़ तक का कलेक्शन था। बल्कि 'छावा' का भी देखो। सेंसिबिलिटी आपकी बदलनी चाहिए क्योंकि आप वहीं पर अटके हुए हो। आज दर्शकों के पास अपने फोन में दुनिया भर का सिनेमा है। वो आपसे ज्यादा अपडेटेड हैं। उन्हें पता है कि क्या देखना है और क्या नहीं। और हर तीन साल बाद सिनेमा बदल रहा है। सिनेमेटोग्राफी बदल रही है, एडिटिंग बदल रही है, स्टोरीटेलिंग, कॉस्ट्यूम... सब कुछ बदल रहा है। एक फिल्ममेकर के तौर पर आपको बदलना होगा। आप अतीत में अटके नहीं रह सकते और यह नहीं कह सकते कि दर्शकों में सेंसिबिलिटी नहीं है। आपको बदलना होगा।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!