तान्या मित्तल पर फूटा कुनिका सदानंद के बेटे अयान का  गुस्सा, कहा-'काम नहीं आता सीख लो, शिकायत मत करो!'

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Sep, 2025 08:41 AM

kunickaa sadanand son ayaan lall got angry at tanya mittal

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हाल ही में बड़ा ड्रामा देखने को मिला। कुनिका सदानंद ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल पर हमला बोला। उन पर तान्या की परवरिश पर सवाल उठाने का आरोप लग रहा है। उन्होंने ये भी कहा- 'तुम्हारी मम्मी ने नहीं सिखाया।' ये सुनकर...


मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हाल ही में बड़ा ड्रामा देखने को मिला। कुनिका सदानंद ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल पर हमला बोला। उन पर तान्या की परवरिश पर सवाल उठाने का आरोप लग रहा है। उन्होंने ये भी कहा- 'तुम्हारी मम्मी ने नहीं सिखाया।' ये सुनकर तान्या की आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद घरवाले भी कुनिका के खिलाफ हो गए। अब कुनिका के बेटे अयान लाल अपनी मां के समर्थन में उतर आए हैं।

PunjabKesari

कुनिका सदानंद के बेटे ने एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बात की और कहा- 'हम तान्या से बहुत अलग जगह से आते हैं। जाहिर है, उसका गार्डन पूरे घर जितना बड़ा है। उसने कहा कि मैं 25,000 स्क्वायर फीट के घर में रहती हूं। वो ग्वालियर से आती हैं। दूसरी तरफ मुंबई एक महंगी जगह है। हम 1500 स्क्वायर फीट में रहते हैं। हम जिन दुनियाओं से आते हैं, वे बहुत अलग हैं।'

 

PunjabKesari

अयान लाल ने आगे कहा- 'मेरी मां के अनुभव और भी अलग हैं। उन्हें हमेशा अकेले रहना पड़ा। सबकुछ खुद ही करना पड़ा। मां के साथ-साथ पिता भी बनना पड़ा। तान्या की अपनी समस्याएं हैं। मैं ये नहीं कह रहा कि उसकी जर्नी अहम नहीं है, सिर्फ इसलिए कि मेरी मां का सफर अभी हाइलाइट किया गया है। तान्या की भी जर्नी जरूरी है, जितनी किसी और की। लेकिन फिर आप दो दुनियाओं को एक साथ रखते हैं, स्ट्रगल होगा, आग होगी। आपको ये समझने की जरूरत है कि वो कहां से आ रही हैं। आप इसे सिर्फ एक नजरिये से नहीं देख सकते कि ओह ये गलत है।'

PunjabKesari

उन्होंने कहा- 'मेरी मां का मतलब था कि मेरे पास नौकरानी रखने के पैसे नहीं थे। खाना बनाना एक लाइफ स्किल है। बेशक, अगर आपको खाना बनाना नहीं आता तो कोई बुरी बात नहीं है। अगर आपको खाना बनाना आता है तो वो भी कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन आपको ये समझना होगा कि दो अलग-अलग दुनिया आपस में टकरा रही हैं और ये एक घर है, चीजें गंदी तो होंगी ही।'

अयान ने तान्या मित्तल पर तंज कसते हुए कहा- 'तान्या ने बताया कि उसे फ्रिज का दरवाजा खोलना नहीं आता। उसके किचन में लिफ्ट है। उसकी मां ने उसे कभी प्याज या खीरा छीलना नहीं सिखाया। हम ये समझते हैं और ये गलत नहीं है। आपको जो काम नहीं आता, उसे सीख लीजिए। अगर आपको कोई सिखा रहगा है तो शिकायत मत कीजिए। वो ये बातें कह रही थीं, मेरी मां ने बस उनकी ही बातों को दोहराया।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!