'मैंने मां को कभी नहीं देखा' 2 साल की उम्र में कृष्णा अभिषेक के सिर से उठ गया था मां का साया, रोते हुए बोले-' एक साल पहले उन्हें वीडियो में देखा'

Edited By Smita Sharma, Updated: 22 May, 2022 12:16 PM

krushna abhishek breaks down as he reveals he ever seen his mother

दुनिया में एक इंसान का अस्तित्व उसकी मां से ही होता है। भगवान ने इस संसार के पालन-पोषण के सारे अधिकार मां को दिए हैं। मां हर रूप में अपने बच्चों को पालती है। मां के बिना हमारे जीवन की कल्पना करना भी बेमानी हैं। वह जगजननी हैं। वह समस्त कष्ट सहनकर भी...

मुंबई: दुनिया में एक इंसान का अस्तित्व उसकी मां से ही होता है। भगवान ने इस संसार के पालन-पोषण के सारे अधिकार मां को दिए हैं। मां हर रूप में अपने बच्चों को पालती है। मां के बिना हमारे जीवन की कल्पना करना भी बेमानी हैं। वह जगजननी हैं। वह समस्त कष्ट सहनकर भी अपने शिशु को 9 महीने तक पाल कर रख रहती हैं। अपने व्यक्तिगत स्वार्थ, स्वास्थ्य और असहनीय पीड़ा को भूलकर वह अपनी सन्तान को पाल पोषकर बड़ा करती हैं। हर शख्स अपनी मां के बेहद करीब होता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने कभी मां के प्यार महसूस नहीं किया।

PunjabKesari

ऐसे ही दर्द से काॅमेडियन कृष्णा अभिषेक गुजर रहे हैं।  कृष्णा अभिषेक ने मां के प्यार को महसूस करना तो दूर उन्होंने तो कभी अपनी मां को देखा तक नहीं है। 'द कपिल शर्मा शो' पर अपने शानदार एक्ट्स के जरिए न जाने कितने चेहरों पर मुस्कान लाने वाले कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में इस दर्द को शेयर किया।

PunjabKesari

इस दर्द को बांटते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। दरअसल,कृष्णा अभिषेक मनीष पॉल के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में  कृष्णा कह रहे हैं-'मेरी मां को गर्भाशय (यूट्रस) का कैंसर था इसलिए मैंने उन्हें कभी नहीं देखा। मेरा पूरा बचपन लगभग मेरे पिता के साथ ही गुजरा। मैंने अभी हाल ही में एक वीडियो में अपनी मां को देखा। मैंने इसे एक साल पहले देखा था मेरी नानी (गोविंदा की मां) जो एक सिंगर थीं वो भी इस वीडियो में उनके साथ हैं।'

PunjabKesari

कृष्णा अभिषेक ने आगे कहा-'ये वीडियो दूरदर्शन के एक शो के लिए बनाया गया था जिसमें वह गाते हुए नजर आई थीं और उनके साथ ही मेरी मां बैठी हुई थीं जो उनके साथ गा रही थीं। ये पहली बार था जब मैंने अपनी मां को लाइव वीडियो में देखा।' ये सारी बातें कहते हुए कृष्णा अभिषेक अपने आंसू नहीं रोक पाए और रोने लगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)

मनीष पॉल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मनीष पॉल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'बहुत कम लोगों को उस इंसान की कहानी पता थी जो इतना ज्यादा हंसाता है। कृष्णा अभिषेक तुम एक नगीना हो। लव यू भाई।' पूरा वीडियो आप मेरे यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!