Edited By Mehak, Updated: 05 Mar, 2025 01:35 PM

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के बेटे जैद को एक गंभीर बीमारी हो गई है। यह जानकारी खुद कृतिका ने अपने फैंस के साथ साझा की है। कृतिका ने बताया कि उनके बेटे जैद को रिकेट्स नाम की बीमारी हो गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कृतिका और...
बाॅलीवुड तड़का : यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के बेटे जैद को एक गंभीर बीमारी हो गई है। यह जानकारी खुद कृतिका ने अपने फैंस के साथ साझा की है। कृतिका ने बताया कि उनके बेटे जैद को रिकेट्स नाम की बीमारी हो गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कृतिका और पायल मलिक दोनों काफी परेशान और आंसूओं में डूब गईं। कृतिका ने यह भी कहा कि शायद उनके बेटे को बद्दुआ लग गई है।
कृतिका ने शेयर किया व्लॉग
कृतिका मलिक ने एक व्लॉग में बताया कि वह बेटे जैद को लेकर अस्पताल गई थीं और उनका टेस्ट कराया गया था। टेस्ट के दौरान जैद बहुत रो रहा था, जिसे देखकर कृतिका भी इमोशनल हो गईं। इस दौरान पायल मलिक जैद को गोद में लेकर बैठी थीं। कृतिका ने व्लॉग में यह भी बताया कि जैद की रिपोर्ट्स में यह सामने आया कि उसे रिकेट्स जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। इसके बाद से पायल और कृतिका दोनों लगातार जैद के इलाज में व्यस्त हैं। जैद के इलाज के दौरान वह बहुत रो रहा था, जिससे मलिक फैमिली काफी टेंशन में है।
रिकेट्स की बीमारी क्या है?
रिकेट्स एक हड्डी से जुड़ी बीमारी है जो आमतौर पर बच्चों में होती है। यह बीमारी तब होती है जब शरीर में विटामिन D, कैल्शियम, और फॉस्फेट की कमी हो जाती है। इस बीमारी के कारण बच्चों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और वे मुड़ने या टूटने का खतरा झेलते हैं। यह एक गंभीर बीमारी है और बच्चों के लिए यह खतरे की बात हो सकती है।
आपको बता दें कि, कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को जैद को जन्म दिया था।