Edited By Rahul Rana, Updated: 28 Jun, 2025 04:46 PM

शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। यह उनके फैमिली और फैंस के लिए बहुत दुखद खबर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई।
बॉलीवुड डेस्क: शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। यह उनके फैमिली और फैंस के लिए बहुत दुखद खबर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई।
शेफाली जरीवाला निधन
कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम फैल गया है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार के सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा,जिसके तुरन्त बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉकटर ने उनको मृत घोषित कर दिया। अचानक उनके निधन की खबर सुनकर उनके फैमिली वाले और उनके फैंस सदमे में आ गये।
करियर की शुरूआत
शेफाली ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कम उम्र में नाम और शोहरत हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 90'S के दशक में गाना 'कांटा लगा' से की थी। इस गाने से उन्होंने रातोंरात लोगों के दिल में जगह बना ली और 'कांटा लगा' टाइटल से मशहूर हो गई। शेफाली ने एक इंटरव्यू में बताया ये गाना उन्हें कैसे मिला था। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान राधिका राव और विनय सप्रू की जोड़ी ने उन्हें कॉलेज के बाहर देखा और यह गाना ऑफर किया।
गाने ने बदली शेफाली की किस्मत
शेफाली के पिता उसकी पढ़ाई के दौरान इस ऑफर के लिए राजी नही थे। एक्ट्रेस के पेरेंट्स चाहते थे कि वह पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें लेकिन शेफाली इस गाने में काम करना चाहती थी। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले मां को मनाया और फिर बाद उसके पिता भी मान गये। हालांकि उन्हें इस गाने से केवल 7 हजार रुपए मिल थे। परन्तु इस गाने ने उनकी किस्मत बदल दी। इसके बाद उन्होंने बहुत से म्यूजिक वीडियोज, टीवी शोज़, रिएलिटी शोज में काम किया। इस दौरान उन्होंने खूब नाम कमाया।
कुल संपत्ति
एकट्रेस के जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें में फेमस कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एकट्रेस की कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) बताई जा रही हैं। उनकी कमाई के मुख्य ज़रिये डांस,एक्टिंग,रियलिटी शोज थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम भी उनकी कमाई का ज़रिया था।