KKK14: Rohit Shetty के 'उठा के पटक दूंगा' बयान पर भड़के Ajaz Khan ,कहा- 'पहले गुंडागिरी आपने शुरू की'"

Edited By Shivani Soni, Updated: 10 Aug, 2024 05:29 PM

kkk14 ajaz khan got angry on rohit shetty s statement

रोहित शेट्टी का फेमस स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' हाल ही में सुर्खियों में रहा है। शो की शुरुआत में आसीम रियाज और रोहित शेट्टी के बीच हुई बहस के चलते आसीम को शो से बाहर कर दिया गया था। एक वीडियो में रोहित शेट्टी आसीम पर भड़कते नजर आए थे और...

मुंबई: रोहित शेट्टी का फेमस स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' हाल ही में सुर्खियों में रहा है। शो की शुरुआत में आसीम रियाज और रोहित शेट्टी के बीच हुई बहस के चलते आसीम को शो से बाहर कर दिया गया था। एक वीडियो में रोहित शेट्टी आसीम पर भड़कते नजर आए थे और कहा था, "उठा के पटक दूंगा", जिसके बाद आसीम ने चिल्लाते हुए कहा कि उन्हें पैसे की कोई जरूरत नहीं है और वह हर 6 महीने में गाड़ियां बदलते हैं। आसीम के इस एटीट्यूड के कारण उन्हें शो से निकाल दिया गया।

PunjabKesari

इस विवाद के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोग आसीम रियाज को सपोर्ट कर रहे थे, जबकि कुछ ने उनके एटीट्यूड की आलोचना की और सुधारने की सलाह दी। अब इस विवाद पर बिग बॉस फेम एजाज खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और आसीम रियाज के समर्थन में उतरे हैं।

PunjabKesari

एक्टर एजाज खान ने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे आसीम रियाज बिल्कुल भी पसंद नहीं है, लेकिन जब बात सच की होती है, तो मैं सच बोलूंगा।" उन्होंने रोहित शेट्टी की आलोचना करते हुए कहा, "कोच होने के नाते रोहित शेट्टी को यह नहीं कहना चाहिए था कि 'तुझे उठा के पटक दूंगा'। रोहित सर की यह गलती है। पहले गुंडागिरी आपने शुरू की, फिर आसीम ने भी जवाब दिया। आप भी गुंडे हैं और वो भी गुंडा।" ऐसे में शुरुआत रोहित शेट्टी ने की थी और खत्म आसिम ने कर दी।

 

#AjazKhan says "He doesn't like #AsimRiaz much but it was #RohitShetty who started GUNDAGARDI and #Asim replied it."#KhatronKeKhiladi14#BiggBosspic.twitter.com/qt9MBafLnD

— Aasim (@AasimMansuri8) August 4, 2024

एक्टर के इस बयान ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विवाद को और बढ़ा दिया है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!