Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Mar, 2025 02:14 PM

बी-टाउन की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं गुड न्यूज देने के बाद एक्ट्रेस काम पर भी लौट आई हैं। प्रेग्नेंसी में भी कियारा अपनी शूटिंग जारी रखे हुए हैं। उन्होंने मुंबई में अंधेरी में स्पाॅट किया...
मुंबई: बी-टाउन की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं गुड न्यूज देने के बाद एक्ट्रेस काम पर भी लौट आई हैं। प्रेग्नेंसी में भी कियारा अपनी शूटिंग जारी रखे हुए हैं। उन्होंने मुंबई में अंधेरी में स्पाॅट किया गया।
ये पहली बार है जब कियारा प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पब्लिकली स्पाॅट हुईं थीं। ऐसे में उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स कैरी किया हुआ है।

मॉम टू बी इन तस्वीरों में बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों में बन बनाया है और आंखों पर चश्मा लगा रखा है। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिला जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा।

बता दें कि 28 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा गुड न्यूज अनाउंस की थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें कपल बेबी के वुलन शूज हाथ में लिए था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी आखिरी बार राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आई थी।अभी उनकी पाइपलाइन में कई बड़ी फिल्में हैं।