Edited By Pawan Insha, Updated: 24 Feb, 2019 08:47 PM

हॉलीवुड एक्ट्रेस किएरा नाइटली अपने न्यूड सीन के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार फिर से वह चर्चा में है, अपनी तस्वीरों को लेकर नही....दरअसल अपने एक बयान को ...
हॉलीवुड एक्ट्रेस किएरा नाइटली अपने न्यूड सीन के कारण अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार फिर से वह चर्चा में है, अपनी तस्वीरों को लेकर नही....दरअसल अपने एक बयान को लेकर। किएरा ने अपने न्यूड सीन को लेकर एक बयान दिया है कि वह अब फिल्मों में न्यूड सीन नहीं करेंगी क्योंकि वह अब एक मां हैं। 33 वर्षीय एक्ट्रेस ने संगीतकार जेम्स राइट्सन से शादी की है और इन दोनों की तीन साल की एक बेटी है।

उन्होंने कहा कि वह फिल्म में इस तरह का सीन करने के लिए बॉडी डबल (किसी और कलाकार से वही सीन कराना) का सहारा लेंगी।

किएरा नाइटली ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘ मैंने बॉडी डबल को चुना है। यह एक रोचक प्रक्रिया है।’’ उन्होंने अपने फैसले के बारे में कहा, ‘‘अभी के मुकाबले मैं न्यूड सीन को लेकर पहले ज्यादा सहज थी। मेरी एक बच्ची है और मैं अपने 33वें साल में हूं। मैं अपने शरीर के साथ काफी खुश हूं लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता कि इसे ज्यादा दिखाना चाहिए।‘’ एक्ट्रेस के इस बयान से लोग उनकी तारीफ भी कर रहें हैं तो कुछ इस बात से नाराज़ भी जरूर हुए होंगे।