ब्लू शिमरी ड्रेस में करिश्मा का स्टनिंग लुक, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया खूब प्यार

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Aug, 2024 05:49 PM

karisma kapoor stunning look in blue shimmery dress

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दश्क की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह भले ही अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं।...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दश्क की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह भले ही अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में करिश्मा कपूर ब्लू कलर की शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

फ्लोर लेंथ इस ड्रेस में एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। इस लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप, हाल्फ टाइ हेयर्स और कानों में टोपस पहनकर कंप्लीट किया है और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

फैंस को करिश्मा का ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो करिश्मा को आखिरी बार वेब सीरीज 'मर्डर मुबारक' में देखा गया था। इसमें वह डिंपल कपाडिया, पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, विजय वर्मा, टिस्का चोपड़ा और संजय कपूर जैसे स्टार्स के साथ नजर आई थीं। इन दिनों एक्ट्रेस इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 में जज के तौर पर नजर आ रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!