शादी के 2 साल बाद करण वीर मेहरा- निधि सेठ का हुआ तलाक, 5 साल पहले एक्टर ने पहली पत्नी से अलग की थी राहें

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Oct, 2023 12:25 PM

karan veer mehra and nidhi seth have divorced

बदलते युग में जितनी आसानी से जल्‍दी रिश्‍ते बनते हैं, उतनी ही जल्‍दी टूट भी जाते हैं। ऐसे में अगर आज कल के रिश्तों को अगर इंस्टेंट न्यूडल्स करार कर दिया जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। जहां कुछ रिश्ते एक-दूसरे की बेवफाही से टूटे हैं। वहीं कुछ कपल्स...

मुंबई: बदलते युग में जितनी आसानी से जल्‍दी रिश्‍ते बनते हैं, उतनी ही जल्‍दी टूट भी जाते हैं। ऐसे में अगर आज कल के रिश्तों को अगर इंस्टेंट न्यूडल्स करार कर दिया जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। जहां कुछ रिश्ते एक-दूसरे की बेवफाही से टूटे हैं। वहीं कुछ कपल्स आपसी सलाह के साथ अपनी राहें अलग करते हैं। बी-टाउन में भी कई ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने अपने कई सालों के रिश्ते को तोड़ अपनी राहें जुदा की।

PunjabKesari

अब कुछ ऐसा ही टीवी के दो जाने-माने चेहरों के साथ हुआ। एक्टर करण वीर मेहरा और निधि का तलाक हो गया। इनकी शादी जनवरी 2021 में हुई थी। मगर कुछ महीने में ही इनकी शादी में खटास आने लगी थी।

PunjabKesari

कपल ने शादी के 2 साल बाद अपनी राहें अलग कर ली हैं। इस बात की जानकारी खुद निधि ने दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक निधि ने तलाक वाली खबर की पुष्टि करते हुए कहा-'हां हमारा तीन महीने पहले ही तलाक हो गया था। हम सालभर पहले ही अलग हो गए थे। मेरा मानना है कि किसी रिश्ते में आए दिन लड़ाई-झगड़े होना, बर्दाश्त के बाहर होता है। और ऐसे में कभी साथ नहीं रहा जा सकता। मानसिक शांति और एक-दूसरे के प्रति इज्जत, ईमानदारी और आर्थिक रूप से सक्षम होना एक शादी में जरूरी है।'

PunjabKesari

निधि ने आगे कहा-'किसी रिश्ते में आने से पहले कई सारी चीजों के बारे में गहराई से सोचना चाहिए। दुख की बात है कि आज भी लोगों को कुछ बर्ताव और इंसानों के बारे में उस तरह से जानकारी नहीं है, जिससे रिश्ते बर्बाद हो जाते हैं।'

PunjabKesari

अप्रैल 2023 में ही दोनों के बीच आई दरार के बारे में कई रिपोर्ट्स आई थीं।एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक दोनों तभी से साथ नहीं रह रहे थे। एक्ट्रेस ने तो करण की सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं। लेकिन करण और निधि ने कुछ बताया नहीं था।

PunjabKesari


5 साल पहले पहली पत्नी से अलग की राहें 

वैसे करण वीर मेहरा की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त देविका से 2009 में की थी और इनका 2018 में तलाक हो गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!