Edited By Updated: 07 Apr, 2017 11:35 AM

फिल्ममेकर करन जौहर हाल में दो बच्चों के पिता बने हैं।
मुंबईः फिल्ममेकर करन जौहर हाल में दो बच्चों के पिता बने हैं। जब से उनके दोनों बच्चे यश और रूही अस्पताल से घर पर आए हैं लगातार उनके यहां बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों का आना जाना लगा रहता है। कल शाम बॉलीवुड की मश्हूर एक्ट्रैस रेखा भी करन जौहर के घर उनके बच्चों को देखने पहुंची।
बता दें कि रेखा जिस वक्त करन जौहर के घर जा रही थी उसी दौरान उन्हें कैमरे में कैद कर लिया गया। यहां रेखा मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज देती हुई भी नज़र आईँ। रेखा ने सफेद कलर का सूट पहन रखा था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। कान में झमुके और होठों पर लाल रंग की लिप्स्टिक उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रहे थी। कुछ दिनों करन जौहर ने ट्वीट करके कहा था कि वो जल्द ही अपने बच्चों की तस्वीर शेयर करेंगे लेकिन वे इसके लिए सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं।