पापा बनने जा रहे हैं कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा, 9 महीने प्रेग्नेंट हैं पत्नी प्रेरणा

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Sep, 2022 10:13 AM

kannada star dhruva sarja and his wife expecting their first child

कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां,ध्रुव सरजा की पत्नी प्रेरणा मां बनने वाली हैं। ध्रुव सरजा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। शादी के बाद पहले बच्चे के स्वागत के...

मुंबई: कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां,ध्रुव सरजा की पत्नी प्रेरणा मां बनने वाली हैं। ध्रुव सरजा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। शादी के बाद पहले बच्चे के स्वागत के लिए कपल काफी एक्साइटिड है। वीडियो की बात करें तो इसमें ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी बच्चों के कपड़ों और सोनोग्राफी दिखाते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो प्रेरणा ऑफ शोल्डर गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं। वह इस ड्रेस में बड़े ही काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

वीडियो को शेयर कर कपल ने लिखा-'हम जीवन के एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं एक दिव्य। जल्द ही आने वाले छोटे को आशीर्वाद दें। जय हनुमान।' कपल इसी महीने बच्चे का स्वागत करने वाला है। 

PunjabKesari

कपल ने जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खबर को शेयर किया। उनके  करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य उन्हें बधाई देने लगे। दिवंगत चिंरजीवी सरजा की पत्नी और ध्रुव सरजा की भाभी मेघना राज ने कपल का बधाई देते हुए लिखा-'सबसे खूबसूरत खबर! भगवान आप लोगों को आशीर्वाद दे !! छोटे को प्यार।'

PunjabKesari

ध्रुव सरजा और प्रेरणा ने 9 दिसंबर, 2018 को सगाई की थी। इसके बाद नवंबर 2019 में कपल ने शादी रचाई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhruva Sarja (@dhruva_sarjaa)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!