ड्रग्स टेस्ट में धोखा देने के लिए  एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी ने यूरिन में मिलाया पानी, ऐसे पकड़ी गई च

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 Sep, 2020 11:20 AM

kannada actress ragini dwivedi mix with water in urine to avoid drug test

बंगलूरू ड्रग मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी समेत रविशंकर, राहुल, नियाज और लोम पेपर सांबा को गिरफ्तार किया गया। इन सबकी हिरासत को 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है। गिरफ्तारी से पहले सीसीबी ने रागिनी के घर छापा मारकर तलाशी ली थी।

मुंबई: बंगलूरू ड्रग मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी समेत रविशंकर, राहुल, नियाज और लोम पेपर सांबा को गिरफ्तार किया गया। इन सबकी हिरासत को 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है। गिरफ्तारी से पहले सीसीबी ने रागिनी के घर छापा मारकर तलाशी ली थी।

PunjabKesari

इसी बीच अब खबर आई है कि रागिनी ने अपने यूरिन में पानी मिलाकर ड्रग्स टेस्ट में धोखा देने की कोशिश की। हालांकि, डॉक्टर्स ने सैंपल में पानी की पहचान कर ली। बाद में एक्ट्रेस को पानी पिलाकर दोबारा सैंपल लिया गया। इस दौरान सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के अधिकारियों ने यह श्योर किया कि रागिनी फिर से सैंपल में पानी न मिला सकें। रागिनी का टेस्ट गुरुवार को बेंगलुरु के केसी जनरल हॉस्पिटल में हुआ था।

PunjabKesari

सीसीबी के अधिकारियों ने रागिनी की इस हरकत को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शुक्रवार को उन्होंने घटना का जिक्र मजिस्ट्रेट के सामने किया, और एक्ट्रेस की कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी। जज ने उन्हें एक्ट्रेस से पूछताछ के लिए तीन दिन और दिन दिए हैं।

 

PunjabKesari

बता दें कि यूरिन टेस्ट के जरिए यह पता किया जाता है कि पिछले कुछ दिनों में इंसान कौन-सा ड्रग्स लिया है। लेकिन, पानी मिलाने के बाद इसका ठीक रिजिल्ट नहीं आ पाता। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो रागिनी द्विवेदी 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में आई थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!