स्ट्रॉन्ग वुमन, स्ट्रॉन्ग स्टोरी: ‘गांधारी’ में तापसी-कनिका का अगला धमाका

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 04 Feb, 2026 04:07 PM

kanika dhillon and taapsee pannu will shine again in gandhari

समकालीन सिनेमा की भाषा को नए सिरे से परिभाषित करने वाली लगातार हिट फिल्मों के बाद, कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने को तैयार है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। समकालीन सिनेमा की भाषा को नए सिरे से परिभाषित करने वाली लगातार हिट फिल्मों के बाद, कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने को तैयार है। हसीन दिलरुबा फ्रेंचाइज़ी की जबरदस्त सफलता के बाद, अभिनेता तापसी पन्नू और लेखिका-निर्माता कनिका ढिल्लों अपनी अगली बड़ी साझेदारी ‘गांधारी’ के साथ लौट रही हैं|जो इस बार उन्हें एक दमदार और इंटेंस एक्शन की दुनिया में ले जाती है।

‘गांधारी’ इस क्रिएटिव पार्टनरशिप की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इससे पहले यह जोड़ी मनमरज़ियाँ, हसीन दिलरुबा, फिर आई हसीन दिलरुबा और रश्मि रॉकेट जैसी कल्ट फेवरेट और क्रिटिकली सराही गई फिल्मों के ज़रिए दर्शकों के दिल जीत चुकी है।

कनिका ढिल्लों के लिए गांधारी बेहद खास है, क्योंकि यह उनके प्रोडक्शन बैनर Kathha Pictures की दूसरी फिल्म है। उनकी डेब्यू प्रोडक्शन दो पट्टी जो नेटफ्लिक्स की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल रही, शानदार सफलता के बाद, कनिका लगातार महिला-केंद्रित, साहसी और दमदार कहानियों को आगे बढ़ा रही हैं। गांधारी के साथ वह मनोवैज्ञानिक रहस्य से आगे बढ़ते हुए एक हाई-इंटेंसिटी रिवेंज एक्शन ड्रामा की ओर कदम रखती हैं।

अपने हालिया किरदारों से हटकर, तापसी पन्नू ने गांधारी के लिए जबरदस्त फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। एक “रिवेंज एक्शन-थ्रिलर” के रूप में पेश की जा रही यह फिल्म एक मां और उसके बच्चे के बीच के गहरे, सुरक्षात्मक रिश्ते को बेहद उग्र और भावनात्मक अंदाज़ में दर्शाती है।

कनिका ढिल्लों कहती हैं,
“तापसी और मेरे बीच हमेशा से एक ऐसा क्रिएटिव तालमेल रहा है, जो हमें सीमाएं तोड़ने की आज़ादी देता है। ‘गांधारी’ में हम सिर्फ एक कहानी नहीं कह रहे हैं, बल्कि एक मां के प्यार की उग्रता को ऐसे एक्शन के ज़रिए दिखा रहे हैं, जो हमारी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग है।”

देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित ‘गांधारी’, नेटफ्लिक्स पर एक बड़े ग्लोबल रिलीज़ के लिए तैयार है। हाई-ऑक्टेन एक्शन और गहरे इमोशनल स्टेक्स के साथ, यह फिल्म दर्शकों को एक दमदार और अलग सिनेमैटिक अनुभव देने का वादा करती है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!