पत्नी संग फिल्म की प्रमोशन में बिजी हुए अजय देवगन, ट्रेडिशनल लुक में बला की खूबसूरत नजर आईं काजल

Edited By Vikas Sharma, Updated: 22 Dec, 2019 05:12 PM

kajol and ajay devgan spotted at indian idol set for film promotion

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजल अपकमिंग फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। कपल ने साथ-मिलकर फिल्म की प्रमोशन भी शुरू कर दी है। हाल ही में अजय काजल को टीवी के एक रियलिटी शो में प्रमोशन के लिए स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल...

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजल अपकमिंग फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। कपल ने साथ-मिलकर फिल्म की प्रमोशन भी शुरू कर दी है। हाल ही में अजय काजल को टीवी के एक रियलिटी शो में प्रमोशन के लिए स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। तो चलिए डालते हैं एक नजर कपल की इन प्यारी तस्वीरों पर...

PunjabKesari
दरअसल स्टार्स की ये तस्वीरें टीवी शो इंडियल आइडल के सेट की है। जहां दोनों टीवी शो के जज्स और प्रतियोगियों के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इस दौरान काजल मैरून कलर की खूबसूरत साड़ी में बेहद गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं। साड़ी के साथ काजल ने मैचिंग ज्वेलरी पहनी हुई है।

PunjabKesari

रेड लिपस्टिक, माथे पर बिंदी और बीच से पोर्शन कर बालों का बन एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहा है। वहीं उनके साथ अजय देवगन ब्लैक जैकेट और ब्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

लुक को कैरी करते हुए कपल कैमरे के सामने जबरदस्त केमिस्ट्री क्रिएट कर रहा है। 

PunjabKesari
बता दें अजय की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म इंडस्ट्री में 100वीं फिल्म है। इस फिल्म के जरिए कपल 11 साल बाद एक एक-साथ काम करते नजर आएंगे।

PunjabKesari

फिल्म में काजल, अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान भी अहम किरदार में शामिल है। फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!