बदलेगा नजरिया: इस सीरियल में घूमेगा समय का उल्टा पहिया,सास होगी प्रेग्नेंट और बहू करेगी देखभाल

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Sep, 2020 04:17 PM

juhi parmar srishti starrer serial hamari wali good news broadcast by 20 october

सिर्फ फिल्मी कहानियों में ही नहीं लेकिन अब टीवी की दुनिया ने भी लोगों का नजरिया बदलने का जिम्मा उठा लिया। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ''बधाई हो'' के काॅन्सेप्ट पर आधारित एक सीरियल अगले महीने ज़ी टीवी दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है, जिसमें...

मुंबई: सिर्फ फिल्मी कहानियों में ही नहीं लेकिन अब टीवी की दुनिया ने भी लोगों का नजरिया बदलने का जिम्मा उठा लिया। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' के काॅन्सेप्ट पर आधारित एक सीरियल अगले महीने ज़ी टीवी दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है, जिसमें दर्शकों को सास प्रेग्नेंट नजर आएगी और बहू उसका ख्याल रखेगी। जी टीवी के इस शो का नाम  'हमारी वाली गुड न्यूज' होगा।  शो को लेकर चैनल का कहना है कि ये भारतीय समाज में सास-बहू के बदलते रिश्तों को यहां नई रोशनी में दिखाएगा।

PunjabKesari

न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में लिखा- शो की कहानी आगरा (उत्तर प्रदेश) की पृष्ठभूमि पर आधारित तिवारी परिवार की कहानी होगी। तिवारी परिवार के लोग शादी के बाद बहू और बेटे से गुड न्यूज सुनने के लिए बेताब हैं।

PunjabKesari

वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब बहू के प्रेग्नेंट न हो पाने पर सास उसे नीचा दिखाने या बातें सुनाने की बजाए खुद मां बनने का फैसला करती है। शो 20 अक्तूबर से  सोमवार से शनिवार हर शाम 7.30 बजे ज़ी टीवी पर आएगा।

PunjabKesari

 शो 'हमारी वाली गुड न्यूज' में एक्ट्रेस सृष्टि जैन बहू नव्या का रोल अदा कर रही हैं तो वहीं जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस जूही परमार सास रेणुका का किरदार निभाते नजर आएंगी। सृष्टि और जूही के अलावा शो में एक्टर शक्ति आनंद मुकुंद भी अहम रोल निभाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!