फिर मां बनने जा रही हैं सपना चौधरी!बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीर वायरल

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Jun, 2021 12:11 PM

is sapna chaudhry second time pregnant in picture she flaunt baby bump

हरियाणवी डांसर और बिग बाॅस फेम  सपना चौधरी अपने गानों की वजह से हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सपना चौधरी गानों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। सपना चौधरी का हर अंदाज देखते ही देखते वायरल हो जाता है। इसी बीच सपना...

मुंबई: हरियाणवी डांसर और 'बिग बाॅस' फेम सपना चौधरी अपने गानों की वजह से हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सपना चौधरी गानों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। सपना चौधरी का हर अंदाज देखते ही देखते वायरल हो जाता है। इसी बीच सपना की एक तस्वीर सामने आई है जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। इस तस्वीर में वह बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

इस तस्वीर को उनके फैंन पेज पर शेयर किया गया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह पीले रंग की साड़ी के साथ लाल रंग का चुनरी सिर पर डाले नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने मांग में सिंदूर, हाथों में भरी-भरी चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहना हुआ है।

PunjabKesari

वहीं सपना अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए बेहद ही खुश दिख रही हैं।  तस्वीर को देख हर कोई यही कयास लगा रहा है कि सपना के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजनी वाली है। लेकिन अगर आप भी यहीं सोच रहे हों तो हम आपको बता दें कि सपना की ये तस्वीर पुरानी है।

PunjabKesari

बता दें कि सपना बीते साल 4 अक्‍टूबर को प्यारे से बेटे की मां बनीं हैं। सपना ने अपनी प्रेग्नेंसी को छुपा रखा था। इतना ही नहीं सपना ने तो अपनी शादी को भी छुपाया हुआ था।  

PunjabKesari

सपना ने इसी साल जनवरी में गुपचुप तरीके से  एक्‍टर वीर साहू संग शादी रचाई थी। शादी के बाद कोई प्रोग्राम इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वीर साहू के फूफा जी का निधन हो गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!