Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Nov, 2017 01:33 PM

वी एक्टर नमन शॉ ने गर्लफ्रैंड नेहा मिश्रा से हाल ही में शादी कर ली है। ये शादी उन्होंने 8 साल डेटिंग के बाद की है। दोनों की शादी कोलकाता में बंगाली रीति रिवाज से हुई। इसमें सिर्फ फैमिली और फ्रैंड्स शामिल हुए। हाल ही में कपल की वेडिंग की इनसाइड फोटोज...
मुंबई: टीवी एक्टर नमन शॉ ने गर्लफ्रैंड नेहा मिश्रा से हाल ही में शादी कर ली है।
ये शादी उन्होंने 8 साल डेटिंग के बाद की है। दोनों की शादी कोलकाता में बंगाली रीति रिवाज से हुई। इसमें सिर्फ फैमिली और फ्रैंड्स शामिल हुए।

हाल ही में कपल की वेडिंग की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वे अपने फ्रैंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं।

शादी में नमन ने सिल्वर वर्क वाली गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी, वहीं नेहा ने मेहरून एंड पिंक कलर का लहंगा पहना था।

बता दें कि नमन शॉ ने टीवी सीरियल 'कसम से' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'कहे ना कहे' , 'जीत जाएंगे हम' सहित अन्य शो में काम किया है।

