Edited By suman prajapati, Updated: 24 Apr, 2022 10:13 AM

''इंडियन आइडल 12'' फेम सायली कांबले 24 अप्रैल यानि आज मंगेतर धवल का हमेशा-हमेशा के लिए हाथ थामने जा रही हैं। कपल महज कुछ ही घंटों में एक-दूजे संग शादी के बंधन में बंध जाएगा। दोनों अपनी शादी को खूब एंजॉय करते हुए सारी रस्में निभा रहे हैं। इसी बीच कपल...
बॉलीवुड तड़का टीम. 'इंडियन आइडल 12' फेम सायली कांबले 24 अप्रैल यानि आज मंगेतर धवल का हमेशा-हमेशा के लिए हाथ थामने जा रही हैं। कपल महज कुछ ही घंटों में एक-दूजे संग शादी के बंधन में बंध जाएगा। दोनों अपनी शादी को खूब एंजॉय करते हुए सारी रस्में निभा रहे हैं। इसी बीच कपल की मेहंदी सेरेमनी के बाद अब हल्दी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
यह तस्वीरें सायली कांबले ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सायली और धवल एक-दूसरे को अपने हाथों से मल-मल कर हल्दी लगा रहे हैं और पूरी तरह उबटन से रंगे नजर आ रहे हैं।

उनके फ्रेंड्स कपल कपर फूलों की बौछार कर रहे हैं। इस दौरान सायली-धवल बेहद खुश नजर आ रहे हैं और डांस करते हुए अपनी हल्दी सेरेमनी को एंजॉय कर रहे हैं।

वहीं डीजे नाइट की तस्वीरों और वीडियोज में देखा जा सकता है कि सायली और धवल ने अपनी संगीत सेरेमनी में खूब रंग जमाया।
सिंगर ने अपने होने वाले पति के लिए सॉन्ग भी गाया। डीजे नाइट में सायली ने खूबसूरत गाउन पहना, जिसमें वह बेहद कमाल लगीं। वहीं धवल ब्लैक और व्हाइट कुर्ते में हैंडस्म दिखे। फैंस कपल की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले उन्हें खूब बधाइयां और प्यार दे रहे हैं।
