Edited By suman prajapati, Updated: 06 Feb, 2020 04:51 PM

फेमस पंजाबी सिंगर गुरदास मान के बेटे गुरिक मान 31 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे। गुरिक मान की एक्ट्रेस सिमरन कौर मुंडी संग शादी की खबरें सोशल मीडिया खूब छाई रही हैं। अब शादी के 5 दिन बाद ही सिमरन कौर ने अपने पति संग पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर...
बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस पंजाबी सिंगर गुरदास मान के बेटे गुरिक मान 31 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे। गुरिक मान की एक्ट्रेस सिमरन कौर मुंडी संग शादी की खबरें सोशल मीडिया खूब छाई रही हैं। अब शादी के 5 दिन बाद ही सिमरन कौर ने अपने पति संग पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, हैप्पिली मैरिड। तस्वीर शेयर होते के साथ ही वो खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीर में सिमरन किचन में खाना बनाती हुई नजर आ रही हैं और गुरिक मान हाथ में वायपर लिए पोछा लगाते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में दोनों का ये फनी अंदाज फैंस को खूब आ रहा है। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि सिमरन पति से रोहब में काम करवा रही हैं।

लुक की बात करें तो इस दौरान पिंक सूट और ओपन हेयर्स में नजर आ रही हैं। वहीं गुरिक मान व्हाइट कुर्ते पैजामे के साथ ब्लू ब्लेजर ने नजर आ रहे हैं।
बता दें, कपल 31 जनवरी को पंजाबी रीति रिवाज में शादी के बंधन में बंधा था। शादी में बॉलीवुड से लेकर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स का जमावड़ा देखने को मिला।