Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Dec, 2021 11:08 AM

''गुम है किसी के प्यार में'' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा सातों जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने मंगलवार (30 नवंबर) को करीबी दोस्तों और फैमिली के बीच मध्यप्रदेश के उज्जैन में सात फेरे लिए। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया...
मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा सातों जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने मंगलवार (30 नवंबर) को करीबी दोस्तों और फैमिली के बीच मध्यप्रदेश के उज्जैन में सात फेरे लिए। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हुईं थी।
वहीं अब कपल ने इंस्टा अकाउंट पर भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं जो इस समय तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी में ऐश्वर्या सुर्ख लाल जोड़ी में बेहद प्यारी लगी। हाथो में लगी मेंहदी, हैवी नेकलेस, मांग टीका, नथ उनके ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वहीं नील ऑफ व्हाइट शेरवानी में हमेशा की तरह डैशिंग दिखे। पहली तस्वीर में नील ऐश्ववर्या की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ में वह उन्हें मंगलसूत्र पहना रहे हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों मंडप में बैठ खिलखिलाते हुए पोज देते दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर कर नील ने लिखा-1 से 2 . तक"मैं" से "हम" तक..."आपका" और "मेरा" से "अपना" तकहमने एक साथ हासिल किया। कपल की शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ नील आईपीएस विराट का और ऐश्वर्या पत्रलेखा का किरदार निभाती हैं. सीरियल की शुरुआत में विराट और पत्रलेखा एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन हालात के चलते पाखी की शादी विराट के बड़े भाई सम्राट से हो जाती है और विराट की जिंदगी में सई आ जाती है।