'बिग बॉस 12' के कंटेस्टेंट श्रीसंत के घर लगी भीषण आग, शीशे तोड़कर पत्नी बच्चों को निकाला गया बाहर

Edited By Neha, Updated: 24 Aug, 2019 03:37 PM

fire broke out at bigg boss contestant sreesanth kerala house

रियलिटी शो ''बिग बॉस 12'' में नजर आ चुके श्रीसंत के घर पर आग लगने की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक श्रीसंत के केरल स्थित इडापल्ली वाले घर में शनिवार को भीषण आग लग गई...

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' में नजर आ चुके श्रीसंत के घर पर आग लगने की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक श्रीसंत के केरल स्थित इडापल्ली वाले घर में शनिवार को भीषण आग लग गई। खबरों के मुताबिक आग से एक कमरा और उनकी कुछ कीमती चीजें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। 

PunjabKesari, श्रीसंत इमेज, श्रीसंत फोटो, श्रीसंत पिक्चर

खबरों की मानें तो यह आग शनिवार तड़के करीब ढाई बजे के बीच लगी। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस समय श्रीसंत की पत्नी, बच्चे और घरेलू नौकर घर में सो रहे थे। आग लगने के बाद ये लोग घर के अंदर फंस गए। इस घटना के तुरंत बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया और तुरंत ही घर की आग बुझाने का काम शुरू हुआ और कांच के शीशे तोड़कर सभी को घर से बाहर निकाला गया।

PunjabKesari, श्रीसंत इमेज, श्रीसंत फोटो, श्रीसंत पिक्चर

घर में आग की खबर सुनने के बाद श्रीसंत काफी परेशान हो गए। कहा जा रहा है कि फायर ब्रिगेड को आग लगने की खबर श्रीसंत के पड़ोसियों ने दी थी। पड़ोसियों ने श्रीसंत के घर से धुंआ निकलता हुआ देखा, जिसके बाद जानकारी पुलिस और फायर स्टेशन को दी।

PunjabKesari, श्रीसंत इमेज, श्रीसंत फोटो, श्रीसंत पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो आइपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए गए एस श्रीसंत का अगले साल अगस्त 2020 तक का बैन हट जाएगा। बता दें कि, साल 2013 में बीसीसीआई ने उन पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन लगा दिया था। श्रीसंत पिछले सालों से कुछ फिल्में और टीवी शोज में काम कर चुके हैं।

PunjabKesari, श्रीसंत इमेज, श्रीसंत फोटो, श्रीसंत पिक्चर

लेकिन बिग बॉस के बाद वह काफी सुर्खियों में आए। बिग बॉस सीजन 12 में सबसे चर्चित जोड़ी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और क्रिकेटर श्रीसंत की थी, जो भाई-बहन के रूप में बड़ी मिसाल बने थे। हर सुख-दुख में साथ रहने वाले ये दोनों स्टार्स को देखकर लगता था मानो ये एक-दूसरे को सालों से जानते हों। 

PunjabKesari, श्रीसंत इमेज, श्रीसंत फोटो, श्रीसंत पिक्चर

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!