25 साल की एक्ट्रेस ने 'धाकड़ छोरा' और 'राजी बोलजा' एक्टर उत्तर कुमार पर लगाए यौन शोषण का आरोप,FIR दर्ज

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Jul, 2025 10:38 AM

fir against haryanvi actor uttar kumar after actress accusations of harassment

हरियाणवी फिल्मों के प्रोड्यूसर और एक्टर उत्तर कुमार इस समय कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। एक्टर पर 25 साल की एक हरियाणवी एक्ट्रेस से यौन शोषण समेत कई आरोप लगाए हैं।  इस मामले में बुधवार, 23 जुलाई को उत्तर कुमार के खिलाफगाजियाबाद में केस दर्ज कर लिया...

मुंबई: हरियाणवी फिल्मों के प्रोड्यूसर और एक्टर उत्तर कुमार इस समय कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। एक्टर पर 25 साल की एक हरियाणवी एक्ट्रेस से यौन शोषण समेत कई आरोप लगाए हैं।  इस मामले में बुधवार, 23 जुलाई को उत्तर कुमार के खिलाफगाजियाबाद में केस दर्ज कर लिया गया। हरियाणवी एक्ट्रेस का आरोप है कि उत्तर कुमार ने कथित तौर पर उसे बड़ी फिल्मों में काम दिलाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया।

PunjabKesari

नोएडा में रहने वाली इस एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया और अपनी जान को खतरा बताया है। उसने पुलिस से जल्द एक्शन लेने की मांग की है। पीड़ित एक्ट्रेस ने उत्तर कुमार के खिलाफ गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन में शिकायत दर्ज करवाई। 

 

PunjabKesari

पीड़ित एक्ट्रेस ने बताया कि वह पांच साल पहले उत्तर कुमार से मिली थी। उन्होंने अगस्त 2022 में एक्ट्रेस को शालीमार गार्डन स्थित अपने ऑफिस बुलाया और दोस्ती की बात कही थी। पीड़िता का आरोप है कि उत्तर कुमार ने उससे शादी करने और बड़ी फिल्मों में काम दिलाने की भी बात कही थी। इसके बाद उत्तर कुमार ने पीड़िता को कभी फार्महाउस तो कभी अपने ऑफिस बुलाकर यौन शोषण किया। यह सिलसिला तीन साल तक चला।

पीड़ित एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बताया है कि उसे समझौता करने के लिए बार-बार फोन आ रहे हैं। अगर उसे कुछ भी होता है तो इसके लिए उत्तर कुमार जिम्मेदार होंगे। पीड़िता ने यह भी कहा कि उसके पास सबूत के तौर पर चैट्स के अलावा कुछ और चीजें हैं जो उसने पुलिस को सौंप दी हैं। गाजियाबाद पुलिस ने अब उत्तर कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।


मालूम हो कि उत्तर कुमार और इस एक्टर ने हरियाणवी गाना 'राजी बोलजा' साथ में शूट किया था, जो सुपरहिट रहा था। उत्तर कुमार को 'धाकड़ छोरा' जैसी हिट फिल्म के लिए भी जाना जाता है जिसने 2004 में रिलीज होने पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!