Edited By Updated: 12 Dec, 2016 12:46 PM

9 दिसंबर को कोरियोग्राफर फराह खान की शादी की 12वीं सालगिराह थी। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। तस्वीरें साल 2004 की हैं जब फराह ने शिरीष कुंदर से शादी की थी।
मुंबई: 9 दिसंबर को कोरियोग्राफर फराह खान की शादी की 12वीं सालगिराह थी। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। तस्वीरें साल 2004 की हैं जब फराह ने शिरीष कुंदर से शादी की थी।
12 साल पुरानी इस तस्वीर में फराह खान के साथ प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी डांस करती हुई नजर आ रही हैं। फराह के संगीत की इन तस्वीरों में पत्नी गौरी के साथ शाहरुख खान भी दिख रहे हैं। फराह खान के संगीत समारोह में उनके भाई साजिद खान और करण जौहर भी शामिल हुए थे। तस्वीर में फराह अभिषेक बच्चन के कपड़े को सही करती हुई दिख रही हैं। खान ने संगीत सेरेमनी की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।