'22 दिन साइकिल चलाकर Hrithik Roshan से मिलने फरीदाबाद से मुंबई पहुंचा फैन, दिवाली पर एक्टर को मिला सरप्राइज

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Nov, 2024 04:14 PM

fan reached mumbai from faridabad after 22 days to meet hrithik roshan

. 31 अक्टूबर को दिवाली के साथ-साथ हैलोवीन भी मनाया गया। ऐसे में इस मौके पर सुपरस्टार ऋतिक रोशन को खास सरप्राइज मिला। उनके एक जिगरी फैन जादू बन उनके घर पहुंचा। एक्टर के इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. 31 अक्टूबर को दिवाली के साथ-साथ हैलोवीन भी मनाया गया। ऐसे में इस मौके पर सुपरस्टार ऋतिक रोशन को खास सरप्राइज मिला। उनके एक जिगरी फैन जादू बन उनके घर पहुंचा। एक्टर के इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


आपको साल 2003 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म से जादू का कैरेक्टर काफी पॉपुलर हुआ था। अब एक्टर को सरप्राइज देने के लिए उनका एक फैन जादू बन फरीदाबाद से मुंबई गया। यह लड़का घर से पूरे 22 दिन का सफर तय कर यह मुंबई पहुंचा और उनके घर के बाहर चार दिनों तक इंतजार किया।

 

View this post on Instagram

A post shared by official jadu (@jadu_boy79)


आखिरकार दिवाली के दिन फैन की किस्मत चमक गई और उसका ऋतिक रोशन के साथ मिलन हुआ। ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ घूमने निकले हुए थे जब उन्हें जादू दिखाई दिया। उन्होंने उसे पास बुलाकर कुछ पूछा और फोटो भी खिंचाई। इस दौरान सबा ये सब देखकर काफी हैरान हो लेकिन ऋतिक के चेहरे पर मुस्कान आ गई। फैन ने कैप्शन में लिखा, 'जादू मिला अपने रोहित से। ऋतिक के फैन के इस वीडियो पर यूजर्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। 

 

ऋतिक रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म कोई मिल गया.. में रोहित मेहरा का रोल किया था। जहां एक एलियन अपने साथियों से बिछड़कर रोहित से मिलता है और उसकी दोस्ती जादू से हो जाती है। लोगों को आज भी यह फिल्म बेहद पसंद आती है।


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!