ICU में भर्ती फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा, कुछ दिनों पहले पति की ब्रेन हेमरेज से हो गई थी मौत

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Oct, 2024 03:13 PM

famous folk singer sharda sinha admitted in icu

लोक गायिका शारदा सिन्हा के फैंस के लिए एक चिंता में डालने वाली खबर सामने आई हैं। 72 वर्षीय एक्ट्रेस की तबीयत काफी बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के ICU वॉर्ड में भर्ती करवाया गया है। शनिवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू...

बॉलीवुड तड़का टीम. लोक गायिका शारदा सिन्हा के फैंस के लिए एक चिंता में डालने वाली खबर सामने आई हैं। 72 वर्षीय एक्ट्रेस की तबीयत काफी बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के ICU वॉर्ड में भर्ती करवाया गया है। शनिवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके करीबी और फैंस काफी चिंता में आ गए हैं और उनके जल्द अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

 

कुछ दिनों पहले ही शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। वह 80 वर्ष के थे। इस साल शारदा और उनके पति ने अपनी 54वीं शादी की सालगिरह मनाई थी। 

PunjabKesari

 

रिपोर्ट्स में बताया गया कि शारदा सिन्हा को पिछले कुछ दिनों से खाने-पीने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि,मेडिकल स्टाफ ने उनके स्वास्थ्य पर अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है।

 
बता दें, शारदा सिन्हा एक फेमस लोक गायिका और शास्त्रीय गायिका हैं।   वह मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं। उनके कुछ फेमस गानों में'विवाह गीत' और 'छठ गीत' शामिल हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 1991 में पद्म श्री और 2018 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।इतना ही नहीं, उन्होंने 'मैंने प्यार किया' के 'कहे तोसे सजना' जैसे कुछ बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने 'हम आपके हैं कौन' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों के लिए भी गाया है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!