फेमस सरोद वादक आशीष खान का निधन, 84 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Nov, 2024 04:02 PM

famous sarod player ashish khan passed away at 84

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सरोद वादक आशीष खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज वादक ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। आशीष के निधन की खबर से उनके चाहने...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर सरोद वादक आशीष खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिग्गज वादक ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली। आशीष के निधन की खबर से उनके चाहने वालों का बड़ा सदमा लगा है और वे दिवंगत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।


आशीष खान के भतीजे, उस्ताद शिराज अली खान ने सोशल मीडिया पर  सरोद वादक के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'बहुत दुख के साथ हम आपको शुक्रवार, 14 नवंबर, 2024 को हमारे श्रद्धेय और प्रिय आशीष खान के निधन की जानकारी देते हैं। हम उन्हें अपनी जिंदगी में पाकर धन्य हो गए हैं और वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।'

PunjabKesari

बता दें, आशीष खान का जन्म 1939 में एक संगीत परिवार में हुआ था। उनके दादा उस्ताद अलाउद्दीन खान और पिता उस्ताद अली अकबर खान भी एक बेहतरीन सरोद वादक थे। इसलिए ये गुण भी आशीष खान ने अपने बाप-दादा से लिया था। उन्होंने छोटी उम्र से ही भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।


आशीष खान को उनके एल्बम 'गोल्डन स्ट्रिंग्स ऑफ द सरोद' के लिए 2006 में 'बेस्ट ट्रेडिशनल वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम' कैटेगिरी में ग्रैमी अवर्डेस के लिए नॉमिनेट किया गया था. साल 2004 में आशीष खान को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके पॉपुलर नमूनों में 'गांधी' और 'ए पैसेज टू इंडिया' जैसी फिल्मों के स्कोर शामिल हैं।
आशीष खान उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को दुनिया में एक पहचान दिलाई है। उन्होंने जॉर्ज हैरिसन, एरिक क्लैप्टन और रिंगो स्टार जैसे इंटरनेशनल संगीतकारों के साथ भी काम किया था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!