'ढोल जगीरो दा' गाने पर बुजुर्ग महिला ने मचाया धमाल, साड़ी पहन किया ऐसा जबरदस्त भांगडा कि लोग हो गए दीवाने

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Nov, 2022 05:26 PM

elderly woman do tremendous bhangra on song  dhol jageero da  video viral

शादियों में जब तक पंजाबी गाने पर लोग धूम न मचा दें तब तक शादी अधूरी मानी जाती है। पंजाबी गाना बजते ही लोग खुलकर झूमने लगते हैं। इसी बीच अब एक शादी से एक बुजुर्ग महिला का पंजाबी गाने पर धमाल मचाते का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल...

बॉलीवुड तड़का टीम. शादियों में जब तक पंजाबी गाने पर लोग धूम न मचा दें तब तक शादी अधूरी मानी जाती है। पंजाबी गाना बजते ही लोग खुलकर झूमने लगते हैं। इसी बीच अब एक शादी से एक बुजुर्ग महिला का पंजाबी गाने पर धमाल मचाते का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


सामने आए वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को शादी में पंजाबी गानो पर भांगड़ा करते हुए  देखा जा सकता है। वह साड़ी पहने 'ढोल जगीरो दा' और 'तेरा यार बोलदा' पर दिल खोलकर डांस कर रही हैं। वह इतना जबरदस्त डांस करती है कि उनके आस पर नाच रहे लोग भी उनके डांस के दीवाने हो जाते है।


यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है और इसे अब तक 2.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग कमेंट कर इस डांस के लिए महिला की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!