Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Mar, 2025 03:19 PM

ईद का त्योहार अब बहुत नजदीक है। ऐसे में हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में बिजी है। इसी बीच 'बिग बॉस' फेम और एक्ट्रेस आयशा खान ने खूबसूरत फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट के लिए आयशा खान ने व्हाइट अनारकली सूट चुना।
मुंबई: ईद का त्योहार अब बहुत नजदीक है। ऐसे में हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में बिजी है। इसी बीच 'बिग बॉस' फेम और एक्ट्रेस आयशा खान ने खूबसूरत फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट के लिए आयशा खान ने व्हाइट अनारकली सूट चुना।
उन्होंने अपना लुक हाथों में मेहंदी, पाजेब, झुमके और नेकपीस के साथ कम्पलीट किया। फोटोशूट में आयशा कभी अपनी पैरों की पाजेब, तो कभी ज्वेलरी फ्लॉन्ट करती हुए दिलकश पोज दे रही हैं।

आयशा के ये एक्सप्रेशंस और स्टाइल दोनों ही फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही है। ईद के लिए एक्ट्रेस का ये लुक बेस्ट रहेगा।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आयशा ने कैप्शन में लिखा-'तेरे बिन तरसे नयन..' इसके साथ एक्ट्रेस ने सफेद दिल और चांद वाली इमोजी भी बनाई।

बता दें कि आयाशा ने बिग बॉस के सीजन 17 से सुर्खियां बटोरी थी। जहां वो मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड बनकर पहुंची थी। अब वो टीवी शोज के साथ-साथ कई एल्बम में भी काम कर चुकी हैं।
