जवान बेटी को खोने के गम से नहीं उबर पा रहीं दिव्या सेठ, 6 दिन बाद शेयर किया दिल कचोट देने वाला पोस्ट

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Aug, 2024 10:12 AM

divya seth shares an emotional post after 6 days death of daughter mahika

जब वी मेट, दिल धड़कने दो, आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्या सेठ पर पिछले दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। एक्ट्रेस की 20 वर्षीय बेटी मिहिका का निधन हो गया था, जिसको खोने के गम से वह उबर नहीं पा रही हैं। वहीं, अब बेटी के निधन...

बॉलीवुड तड़का टीम. जब वी मेट, दिल धड़कने दो, आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्या सेठ पर पिछले दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। एक्ट्रेस की 20 वर्षीय बेटी मिहिका का निधन हो गया था, जिसको खोने के गम से वह उबर नहीं पा रही हैं। वहीं, अब बेटी के निधन के 6 दिन बाद दिव्या ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक मां की दर्द साफ समझ आ रहा है। 

PunjabKesari
दिव्या सेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मिहिका संग एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- "मेरा होने के लिए शुक्रिया।" इसके साथ उन्होंने इनफिनीट साइन और टूटे हुए दिल की इमोजी भी लगाई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya Seth Shah (@divyasethshah)


इससे पहले दिव्या ने अपनी बेटी के निधन की जानकारी देते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था-बड़े ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी मिहिका अब हमारे बीच नहीं रहीं। 5 अगस्त 2024 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा।

PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिव्या सेठ की बेटी मिहिका लंबी बीमारी से जूझ रही थी। बुखार आने के बाद उन्हें दौरा पड़ा और 5 अगस्त को वह इस दुनिया से चल बसीं। मिहिका के निधन की खबर ने उनके परिवार को तोड़कर रख दिया और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके निधन पर दुख जताते नजर आए थे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!