शमा सिकंदर के सिर से उठा पिता का साया, फोटो शेयर कर टूटे दिल से बोलीं-मैं आपको हमेशा ऐसे ही याद करती रहूंगी पापा

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Nov, 2024 04:03 PM

shama sikander father sikander ali gesawat passed away

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो 11 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और अपने पोस्ट में...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो 11 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। पिता के निधन की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और अपने पोस्ट में पिता की शांति की लिए दुआ पढ़ी है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस व करीबी दोस्त उन्हें ढांढ़स बंधा रहे हैं।


शमा सिकंदर के पिता सिकंदर अली गेसावत का देहांत 11 नवंबर 2024 को हुआ, जिसके दूसरे दिन एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी लिखा- 'हमारे प्यारे पिता सिकंदर अली गेसावत कल हमें छोड़कर चले गए। कुरान खानी फातिहा दोपहर 3 बजे है। इस मुश्किल समय में उन्हें दुआओं में याद रखना। अल्लाह उन्हें जन्नत दें।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

वहीं, बुधवार को शमा ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता की एक फोटो शेयर कर साथ में कहा कि वह हमेशा ऐसे ही पिता को याद करती रहेंगी। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- भोलेनाथ आपकी आत्मा को जन्नत में शांति दे। ओम शांति। 
 
वर्कफ्रंट पर, शमा सिकंदर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी,  लेकिन उन्हें खास पहचान 2003 में आए शो "Ye Meri Life Hai" से मिली, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 2010 के बाद सोशल मीडिया और वेब सीरीज के माध्यम से मिली। शमा ने   कई वेब सीरीज में भी काम किया है, जिनमें से "माया" (2017) उनके करियर का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ, जिसमें उन्होंने एक बोल्ड और चैलेंजिंग भूमिका निभाई। इस शो में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!