Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 15 Sep, 2026 12:23 PM

कार्तिक आर्यन इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर और मुंबई से दूर हैं।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कार्तिक आर्यन इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर और मुंबई से दूर हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए यूके में हैं। काम की व्यस्तताओं के चलते भले ही वह इस बार मुंबई में गणपति उत्सव का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं, लेकिन उन्हें घर पर होने वाले गणेश चतुर्थी के जश्न की कमी जरूर महसूस हो रही है।
कार्तिक ने गणपति की मूर्ति के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने दिल की बात कही। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, घर से मीलों दूर हूं, लेकिन बप्पा से कभी दूर नहीं। गणपति बप्पा मोरया” उनका यह संदेश साफ तौर पर बताता है कि भले ही वह अपनों और मुंबई से दूर हों, लेकिन गणपति बप्पा के प्रति उनकी आस्था और जुड़ाव हमेशा उनके साथ है।
अभिनेता ने यूके में अपने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें पारंपरिक मोदक के साथ-साथ छोले भटूरे भी नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)
कार्तिक आर्यन फिलहाल शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर में लंदन में शुरू हुई है।

इसमें कार्तिक एक पायलट की भूमिका निभा रहे हैं और कहानी एक बड़े मानवीय रेस्क्यू मिशन से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में कार्तिक के साथ पार्वती थिरुवोथु और मनीष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘कैप्टन इंडिया’ के जरिए निर्देशक शिमित अमीन लंबे अंतराल के बाद फीचर फिल्म निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।
कार्तिक की गणेश चतुर्थी की तस्वीरें यह दिखाती हैं कि जगह चाहे मुंबई हो या लंदन, त्योहारों से जुड़ी भावनाएं उनके लिए खास हैं। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बीच गणपति बप्पा को अपने साथ रखना और मोदक-छोले भटूरे के साथ देसी अंदाज में त्योहार मनाना उनके सेलिब्रेशन को खास बनाता है।