Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Sep, 2025 11:05 AM

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी दुआ का पहला बर्थडे मनाया। कपल ने बेटी का बर्थडे बहुत ही प्यारे अंदाज में घर पर मनाया। सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी तस्वीर दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होमने बिटिया के पहले बर्थडे के लिए...
मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी दुआ का पहला बर्थडे मनाया। कपल ने बेटी का बर्थडे बहुत ही प्यारे अंदाज में घर पर मनाया। सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी तस्वीर दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।
उन्होंने बिटिया के पहले बर्थडे के लिए खुद अपने हाथों से प्यारा सा केक बनाया था। दीपिका की पोस्ट में जो केक की फोटो है, वो खास चॉकलेट वाला केक है जिसको देख आपका भी खाने का मन कर जाएगा।

तस्वीर में एक केक गुलदस्तों के बीच रखा हुआ दिखाई दे रहा है। दीपिका ने कैप्शन में लिखा- "मेरा लव लैंग्वेज? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर केक बेक करना!"। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में नज़र बट्टू (evil eye protector) और गुब्बारे वाले इमोजी भी इस्तेमाल किए।
दीपिका और रणवीर ने भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह अपनी बेटी दुआ का चेहरा सार्वजनिक न करने का फैसला किया है। हाल ही में, एक फैन ने उनकी बेटी का चेहरा कैमरे में कैद करने की कोशिश की जिस पर दीपिका ने उसे रोक दिया। इसके अलावा,दोनों एक्टर्स की टीमों ने मीडिया हाउस और पैपराज़ी पेजों से भी अनुरोध किया है कि वे दुआ का चेहरा पब्लिक के सामने न लाएं।
दीपिका और रणवीर ने फिल्म ‘राम लीला’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने 2018 में शादी की। उनकी शादी लेक कोमो इटली में हुई थी। शादी के 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।