Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Feb, 2024 02:14 PM

बी-टाउन से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। जवान बेटी के यूं चले जाने से मां-बाप...
मुंबई: बी-टाउन से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी।
अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

खबरों की मानें तो वह लंबे समय से बीमार थी। उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं और उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।

जवान बेटी के यूं चले जाने से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

सुहानी भटनागर बॉलीवुड की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंग में बबीता फोगट के रोल के लिए जाना जाता है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। उन्होंने कई टेलीविजन ऐड्स में भी काम किया था। 'दंगल' के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं।